एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा ने सांसदों-मंत्रियों से पत्र लिखकर कहा- 25 दिसंबर को पीएम मोदी के भाषण को LED लगाकर दिखाया जाए

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9 करोड़ किसानों को उनके अकाउंट में 18,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. इसको लेकर बीजेपी ने एक रणनीति बनाई है क्योंकि लगातार किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छह राज्यों के किसानों के साथ संवाद भी करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने सभी लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ मंत्रियों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर पीएम मोदी के इस भाषण को बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाए जाने का अनुरोध किया है.

जेपी नड्डा ने कहा, '25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे. उनके लिए जिले में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाए. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण चलेगा और वहां पर सांसद और क्षेत्र के जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे.'

25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9 करोड़ किसानों को उनके अकाउंट में 18,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. इसको लेकर बीजेपी ने एक रणनीति बनाई है क्योंकि लगातार किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है. इसी को देखते हुए बीजेपी ने किसानों के हित में लिए गए फैसलों को घर-घर पहुंचाने की रण नीति बनाई है.

हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6000 रुपये भेजे जाते हैं इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6000 रुपये भेजे जाते हैं. 2000 रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है. यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार का दावा है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में हैं.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को बताया था कि अब तक पीएम किसान योजना के तहत 11 करोड़ 4 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है और इस योजना के तहत अब तक देश के 10 करोड़ 59 लाख किसान किसानों को 96,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई गई है. पीएम किसान योजना का सालाना बजट लगभग 75,000 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले किया डांस, फिर मंच से बीजेपी पर साधा निशाना

Farmers Protest: राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी मोहन भागवत को भी आतंकवादी बोल देंगे, अगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC ने झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC ने झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget