एक्सप्लोरर

Exclusive: भाषण देते देते कई बार...', बीजेपी उम्मीदवारों के संविधान बदलने वाले बयान पर क्या बोले जेपी नड्डा?

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एबीपी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसे आरोपों पर जवाब दिया. इसके साथ ही नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा.

Lok Sabah Election: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों के संविधान बदलने वाले बयान पर भी अपनी बात रखी. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ''हम संविधान बिल्कुल नहीं बदलना चाहते हैं. हमारा संविधान के प्रति कमिटमेंट स्पष्ट है. कई बार भाषण देते देते जोश में आकर लाइन क्रॉस कर जाते हैं. बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं कहना चाहता हूं कि हमारी ऐसी मंशा न कभी थी और न कभी रहेगी.''

दरअसल, बीजेपी के कई लोकसभा उम्मीदवारों के हाल ही में बयान सामने आए हैं, जिसे लेकर विपक्ष बीजेपी पर संविधान बदलने की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है. इन आरोपों से जुड़े सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा, बिल्कुल नहीं. पीएम मोदी ने भी साफ किया कि मैं क्या बाबा साहेब भी चाहें तो संविधान नहीं बदल सकते. मैंने इन उम्मीदवारों से व्यक्तिगत बात की है. कई बार भाषण देते देते जोश में लाइन क्रॉस हो जाती है. लेकिन हमारी ऐसी कभी मंशा न रही है, न कभी ऐसी मंशा रहेगी. कई बार संशोधन आते रहते हैं, लेकिन संविधान की मूलभावना हमेशा वैसे ही रहेगी. हम कभी भी संविधान बदलने की सोच भी नहीं सकते. 

क्या बीजेपी के आने से आरक्षण खत्म हो जाएगा?

इस सवाल के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा, बिल्कुल नहीं. लंबे वक्त से प्रचार हुआ है कि बीजेपी के खिलाफ झूठ फैलाकर लोगों को भ्रमित किया जाए. बीजेपी को बदनाम करने का प्रयास है. ऐसी बातें बताकर बीजेपी को एंटी दलित बताने का काम किया जा रहा है. ये विभाजनकारी ताकतें ऐसी बातों को आगे बढ़ा रहे हैं. मैं आपके माध्यम से जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि बीजेपी हमेशा आरक्षण के पक्ष में रही है. दलितों के पक्ष में जितना काम मोदी सरकार ने किया उतना किसी ने नहीं किया.

राहुल के बीजेपी को 150 सीटें मिलने के दावे पर क्या बोले जेपी नड्डा?

जब जेपी नड्डा से पूछा गया कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि बीजेपी 150 सीटों पर सिमटने वाली है. इस सवाल के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी को सीरियस कौन लेता है? राहुल गांधी जी सोच विचार कर बोलते हैं, ऐसा मुझे तो अनुभव नहीं है. न ही उनका पास्ट रिकॉर्ड ऐसा कुछ बताता है. उन्हें जो बताया जाता था, वो आगे बढ़ा देते हैं. अभी चार-5 महीने पहले राहुल कहते थे कि हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आ रहे है. लेकिन क्या हुआ, जब नतीजे आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget