एक्सप्लोरर

गुजरात फतह करने के लिए अमित शाह ने बनाई ये खास रणनीति

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कामयाबी के अपने पुराने सियासी इतिहास को दुहराने के लिए गुजरात में एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं.

गांधीनगर: गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में तमाम दिग्गज पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं. अब खबर मिली है कि गुजरात को फतह करने के लिए अमित शाह ने एक खास रणनीति बनाई है. क्या है अमित शाह के खास और नई रणनीति? क्या बीजेपी गुजरात में अपने कुछ विधायकों का टिकट काटने जा रही है. ये सवाल इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है है कि राज्य की ऊंझा सीट के मौजूदा बीजेपी विधायक नारायण पटेल ने आज अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि पार्टी भले ही इस चुनाव में उनका टिकट काट दे, लेकिन ऊंझा सीट से किसी बाहरी उम्मीदवार को टिकट ना दे. खबरों के मुताबिक, नारायण पटेल को खबर मिली है कि पार्टी इस बार उनका टिकट काटकर यहां से किसी बड़े अधिकारी को टिकट देने का मन बना रही है. नारायण पटेल ने अपने पत्र में अमित शाह से क्या कहा है? ‘’ऊंझा विधानसभा के तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं की आपसे विनती है कि ऊंझा विधानसभा सीट पर आप जिम्मेदार, निष्ठावान, शिक्षित, वरिष्ठ और जनता से जुड़े किसी स्थानीय उम्मीदवार का ही चयन करें. उम्मीदवार भले ही नया हो, लेकिन वो ऊंझा का ही हो. साथ ही बीजेपी में बाहर से आया नेता ना हो. अगर किसी स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता को टिकट मिलता है तो हम सब मिलकर उसकी जीत के लिए दिन रात काम करेंगे.’’ नारायण पटेल के इस पत्र पर अभी तक अमित शाह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन नारायण पटेल के इस पत्र ने एक बड़ा सवाल जरुर खड़ा कर दिया है कि क्या इस चुनाव में अमित शाह बीजेपी के कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट काटने जा रहे हैं? नया नहीं है अमित शाह का ये फॉर्मूला आपको बता दें कि मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का अमित शाह का फॉर्मूला नया नहीं है. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी अमित शाह एंटी इन्कमबैंसी फैक्टर को कम करने के लिए कुछ विधायकों का टिकट काट देते थे और तब इसका फायदा बीजेपी को हुआ भी था. हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 21 नए चेहरों को मौका दिया है. अब सवाल उठता है कि अगर गुजरात में बीजेपी वाकई कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है तो फिर वो टिकट किसे देगी? दिल्ली एमसीडी चुनाव में शाह के इस फॉर्मुले ने दिखाया था कमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी चुनावों के दौरान लीक से हटकर फैसला लेने के लिए मशहूर है. चुनावी फिजां में इस जोड़ी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान ऐतिहासिक फैसला लिया था. इसी साल हुए दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान बीजेपी ने सभी पुराने चेहरों का टिकट काट दिया था और नये चेहरों पर दांव खेला था. चुनाव में इसका नतीजा भी बीजेपी को मिला और बीजेपी ने आम आदमी को पछाड़ते हुए एमसीडी चुनाव में जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. शाह की नई चुनावी रणनीति को लेकर बाजार गर्म बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कामयाबी के अपने पुराने सियासी इतिहास को दुहराने के लिए गुजरात में एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं. पीएम मोदी के नाम और काम के साथ वो विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पर लगातार पलटवार कर रहे हैं, लेकिन आज जिस अंदाज में बीजेपी के एक मौजूदा विधायक ने अपने टिकट को लेकर अमित शाह को पत्र लिखा है, उसके बाद अमित शाह की नई चुनावी रणनीति को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget