एक्सप्लोरर

मिशन 2019 के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे BJP अध्यक्ष अमित शाह, 3 दिनों में होंगी 22 बैठकें

रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज तीन दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. अमित शाह का यह दौरा साल 2018 में होने वाले विधानसबा चुनाव और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है. इन तीन दिनों में अमित शाह की यहां 22 बैठकें होंगी.

एयरपोर्ट से BJP स्टेट हेडक्वॉर्टर पहुंचे अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष शाह आज सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे जहां मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, राज्य के मंत्री और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. छत्तीसगढ़ बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि शाह यहां से कुशाभाउ ठाकरे परिसर में स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली.

उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कोर ग्रुप, सांसद-विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला संगठन प्रभारी, जिला बीजेपी अध्यक्ष और महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष मौजूद थे. उन्होंने आज संत समाज से भी मुलाकात की.

मिशन 2019 के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे BJP अध्यक्ष अमित शाह, 3 दिनों में होंगी 22 बैठकें

तीन दिनों में होंगी 22 बैठकें

बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि शाह आज बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे. विभाग-प्रकल्पों और आजीवन सहयोग निधि समिति की बैठक लेंगे. इसके बाद अमित शाह विशिष्ट जनों से मुलाकात करेंगे. फिर सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष शाह इस महीने की 10 तारीख तक राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वह राज्य के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे और साल 2018 और 2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए अपने विचार साझा करेंगे. इन तीन दिनों में यहां 22 बैठकें होंगी.

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ गिरौदपुरी धाम जाएंगे अमित शाह

अमित शाह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ गिरौदपुरी धाम जाएंगे और वहां जैतखाम का दर्शन करेंगे. राजधानी रायपुर से लगभग 130 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार जिले में स्थित गिरौदपुरी धाम सतनामी समाज के संत गुरू घासीदास बाबा की जन्म स्थली है. यहां 253 फुट ऊंचे जैतखाम का निर्माण किया गया है. यह धाम सतनामी समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2018 में विधानसभा के चुनाव हैं और शाह के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की पिछले 13 सालों से सरकार है. बीजेपी चाहती है कि राज्य में उनकी चौथी बार सरकार बने. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget