एक्सप्लोरर

किसी उम्मीदवार के धर्म को लेकर उसे टिकट देने से मना नहीं किया गया: बीजेपी

इलाहाबाद: बीजेपी ने यूपी चुनाव में मुसलमानों को टिकट न देने पर सफाई देते हुए कहा है कि इसने यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को उनके धर्म के चलते टिकट देने से इनकार नहीं किया है. बीजेपी ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी घोषणापत्र में तीन तलाक का जिक्र अल्पसंख्यक महिलाओं के कल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है.

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह और आधिकारिक प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनावी राज्य में अल्पसंख्यकों के हितों की हिफाजत में पार्टी की स्थिति का बचाव किया.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि डर से भारी संख्या में लोग अपना घर बार छोड़ कर भागते हैं तो यह किसी भी जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी के लिए चिंता का विषय है. इस समस्या को धार्मिक जुड़ाव के चश्मे से नहीं देखें.’’ उन्होंने राज्य के मुस्लिम बहुल कैराना से हिंदुओं के भारी संख्या में पलायन का जिक्र करते हुए यह कहा.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने इससे पहले यह कह कर एक विवाद छेड़ दिया था कि पार्टी ने यूपी  विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं उतारा है क्योंकि उसे इस समुदाय से जीतने लायक कोई उम्मीदवार नहीं मिला.

उन्होंने राजस्थान के कोटा में कहा, ‘‘बीजेपी ने यूपी में किसी भी विधानसभा सीट के लिए मुसलमान को टिकट नहीं दिया है क्योंकि पार्टी को एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं मिला, जो जीत सुनिश्चित कर सकता हो.’’ उन्होंने कहा था कि चुनाव में जाति आधार पर टिकट बंटवारा अनिवार्य था.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आरक्षण जाति के आधार पर दिया जा सकता है, तो पार्टी का टिकट जाति के आधार पर क्यों नहीं बांटा जा सकता?’’ हालांकि, सिंह के साथ हुसैन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी के द्वारा पार्टी के टिकट का वितरण सिर्फ योग्यता आधारित है.

बीजेपी नेताओं ने कहा, ‘‘हम धर्म के नाम पर लोगों के खिलाफ भेदभाव में यकीन नहीं रखते हैं. यही कारण है कि हम धार्मिक आधार पर नौकरियों में आरक्षण देने के खिलाफ हैं. हमारी पार्टी सब की भलाई के लिए काम करने में यकीन रखती है. हमने पार्टी की सत्ता वाले सभी राज्यों में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तहत केंद्र में इस रूख को दिखाया है.’’

नेताओं ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मुसलमानों को टिकट देने को मुद्दा बनाने वालों को उनकी दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी नेताओं ने कहा, ‘‘हमने इस मुद्दे पर सिर्फ अपना वादा दोहराया है. कानूनी रास्ते से मंदिर निर्माण के लिए केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों से कानून की जरूरत होगी.’’ बीजेपी ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 370 के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
'यह एक बड़ा झटका है', कर्नाटक MLC चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का रिएक्शन
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget