एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने तय किए 5 और नाम, नरसिम्हा, अनिल जैन होंगे यूपी से उम्मीदवार

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी ने 5 अन्य राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश से डॉ अनिल जैन, जी वी एल नरसिम्हा राव और अशोक वाजपेयी को राज्यसभा का टिकट देगी जबकि सरोज पांडे को छत्तीसगढ़ और शंकर अप्पा को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार बनाएगी.

नई दिल्ली: देश के 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों पर आगामी 23 मार्च को चुनाव होने वाले हैं. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी ने 5 और राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी उत्तर प्रदेश से डॉ अनिल जैन, जी वी एल नरसिम्हा राव और अशोक वाजपेयी को राज्यसभा का टिकट देगी जबकि सरोज पांडे को छत्तीसगढ़ और शंकर अप्पा को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार बनाएगी.

बता दें कि बीजेपी इससे पहले अपने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पहली लिस्ट में अधिकतर नाम मोदी सरकार में मंत्रियों के हैं. बीजेपी ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजने का ऐलान किया है, जबकि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी ने किया है. वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को हिमाचल से, रविशंकर प्रसाद को बिहार से और भूपेंद्र यादव को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा रहा है.

सूत्रों के हवाले से आई बीजेपी की दूसरी लिस्ट में चौंकाने वाला नाम अशोक वाजपेयी का है जो यूपी में समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य थे और एसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. वाजपेयी के अलावा यूपी से जीवीएल नरसिम्हा राव और डॉ अनिल जैन भी बीजेपी की तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. इसमें मध्य प्रदेश से आने वाले अनिल जैन बीजेपी के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं. जैन हरियाणा और छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं. वहीं जीवीएल नरसिंहा राव पार्टी के दिग्गज प्रवक्ताओं में गिने जाते हैं. राव दक्षिण भारत से आते हैं. इसी साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव हैं और 2019 में लोकसभा चुनाव है.

छत्तीसगढ़ की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी सरोज पांडेय को टिकट दे सकती है. साथ ही शंकर अप्पा को कर्नाटक से राज्यसभा का टिकट मिल सकता है.

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने तय किए 5 और नाम, नरसिम्हा, अनिल जैन होंगे यूपी से उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 मार्च है और गलती सुधारने की अंतिम तिथि 13 मार्च है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है. जबकि मतदान 23 मार्च को होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget