एक्सप्लोरर

'कांग्रेस अस्थिरता की जननी तो 'INDIA' कलह का पर्याय', BJP के अधिवेशन में राम मंदिर पर अलग प्रस्ताव; जानें- बड़ी बातें

BJP National Convention 2024: बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर कोसा. इसके साथ ही कांग्रेस के खिलाफ एक प्रस्ताव भी लाया गया.

BJP Proposal Against Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है. रविवार (18 फऱवरी) को बीजेपी के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस के खिलाफ एक प्रस्ताव लेकर आए जिसमें उसे अस्थिरता की जननी और महागठबंधन इंडिया को कलह, कटुता और कुनीति का पर्याय बताया. इसके साथ ही राम मंदिर पर भी एक प्रस्ताव लाया गया. 

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की ओर से जारी किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया गया. प्रस्ताव में कहा गया है, “कांग्रेस अस्थिरता की जननी है और इंडिया गठबंधन कलह, कटुता, कुनीति का पर्याय. इस गठबंधन का विचित्र मेल है. कांग्रेस गरीब विरोधी है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं.  कांग्रेस की नीतियां विभाजनकारी हैं और भारतीय संस्कृति पर आघात करने वाली. हर प्रगतिशील कदम का कांग्रेस ने विरोध किया. कभी समर्थन कभी विरोध की ढुलमुल राजनीति. इंडी गठबंधन द्वारा हिंसा और अराजकता की राजनीति की जाती है. कांग्रेस का पतन सुनिश्चित है.

क्या बोले अमित शाह?

महा अधिवेशन के संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और बीजेपी एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है. दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस बहुत उपयोग किया लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम बीजेपी की मोदी सरकार ने किया.”

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी पर भी निशाना

कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए अमित शाह, “जब कांग्रेस इतना भ्रष्टाचार करती है तो साथी भला क्यों पीछे रहेंगे. आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक और न जाने कितने घोटाले किए. इन्होंने ने लोगों के मेडिकल टेस्ट करने में भी घोटाला किया. इसी वजह से आज इनका सारा नेतृत्व कोर्ट और एजेंसियों से दूर भाग रहा है.”

राम मंदिर पर भी आया प्रस्ताव

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर पर प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने कहा, “ये राष्ट्रीय सम्मेलन भूमि पूजन के बाद चार साल से भी कम समय में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता है. हम में से किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा समय आएगा कि राम मंदिर बनेगा और रामलला लौटेंगे.”


कांग्रेस अस्थिरता की जननी तो 'INDIA' कलह का पर्याय', BJP के अधिवेशन में राम मंदिर पर अलग प्रस्ताव; जानें- बड़ी बातें

प्रस्ताव में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर भारतीय का सपना साकार हुआ. उन्होंने राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को एक उत्सव बना दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ भगवान राम का मंदिर बनाया गया बल्कि उन्होंने पिछले 10 सालों में राम राज्य की अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू किया है.”

ये भी पढ़ें: सोनिया का लक्ष्य बेटे को PM बनाना, लालू का टारगेट पुत्र को CM बनाना- परिवारवाद के मुद्दे पर शाह ने विपक्ष पर किया प्रहार

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget