एक्सप्लोरर

GHMC चुनावः BJP सांसद तेजस्वी सूर्या बोले, पूरे दक्षिण भारत का भगवाकरण होगा, ओवैसी को वोट देना भारत के खिलाफ

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी को दिया गया हर वोट भारत के खिलाफ दिया गया वोट है. पहले उन्होंने ओवैसी को मोहम्मद अली जिन्ना का अवतार बता दिया था.

हैदराबादः ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC) चुनाव के लिए बीजेपी, एआईएमआईएम के साथ टीआरएस के नेता भी पूरे जोरशोर से प्रचार में उतरे हुए हैं. जहां कल ओवैसी ने प्रचार के दौरान बीजेपी को चुनौती दे डाली कि वो आज शाम तक वोटर लिस्ट में 1000 रोहिंग्या के नाम बताए वहीं बीजेपी यूथ विंग के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को दिया गया हर वोट भारत के खिलाफ दिया गया वोट है.

तेलंगाना में लोकतंत्र की परिभाषा बदली- तेजस्वी सूर्या तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेपी को वोट देना एक विचार के लिए वोट करना है. लोकतंत्र जनता की, लोगों के लिए और लोगों की एक प्रणाली है लेकिन तेलंगाना में इसकी परिभाषा बदल गई है, यहां यह 'परिवार द्वारा, परिवार के लिए और परिवार के लिए' है. हैदराबाद में केवल बीजेपी ही विकल्प दे सकती है.

तेजस्वी सूर्या ने ये भी कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लोगों के बीच एक सांस्कृतिक संबंध है. हमारी भाषा कन्नड़ और तेलुगु में समान व्याकरण है. मुझे लगता है कि इन राज्यों के लोगों में एक समूह के रूप में राष्ट्र की सेवा करने की क्षमता है.

पूरे दक्षिण भारत का भगवाकरण होगा-तेजस्वी सूर्या हैदराबाद में चुनावी कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि हैदराबाद में आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए टोन सेट करेंगे. हम इसे जीतेंगे, हम तेलंगाना विधानसभा के साथ तमिलनाडु भी जीतेंगे, हम केरल जीतेंगे. पूरे दक्षिण भारत का भगवाकरण होगा.

लगातार हमलावर हैं तेजस्वी सूर्या BJP के सांसद तेजस्वी सूर्या ने पहले भी आरोप लगाया था कि ओवैसी केवल विकास की बात करते हैं लेकिन वो हैदराबाद मे केवल रोहिंग्या मुसलमानों को आने की इजाजत देते हैं. इतना ही नहीं तेजस्वी सूर्या ने ये भी कहा कि असदुद्दीन ओवैसी, मोहम्मद अली जिन्ना के अवतार हैं, उन्हें वोट देने का मतलब भारत के खिलाफ वोट देना है. हैदराबाद में प्रचार कर रहे तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये सिर्फ एक निगम चुनाव नहीं है, अगर आप यहां ओवैसी को वोट देते हैं तो वो महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में मजबूत होते हैं. उन्होंने ओवैसी भाइयों के लिए कहा कि ये ठीक वैसी ही बातें करते हैं जैसे मोहम्मद अली जिन्ना किया करते थे और विभाजनकारी राजनीति करते हैं. कट्टर इस्लाम की बात करने वाली एआईएमआईएम से लोगों को दूर रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें

रोहिंग्या के मुद्दे पर AIMIM चीफ ओवैसी ने साधा अमित शाह पर निशाना, कहा- क्या वो सो रहे हैं ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
बंगाल की खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रातभर चला रेस्क्यू
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget