एक्सप्लोरर

MCD Election: 'एमसीडी में बीजेपी जीतेगी 150 से ज्यादा सीटें', रमेश बिधूड़ी का दावा- मनीष सिसोदिया जाएंगे जेल

MCD Polls 2022: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने एमसीडी में बीजेपी की वापसी का दावा किया है. साथ ही उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार अब एक्सपोज हो चुकी है.

Ramesh Bidhuri On MCD Polls: दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. इस बीच सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. अब बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने नगर निगम में बीजेपी (BJP) की वापसी का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी इस चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी. कांग्रेस (Congress) का प्रर्दशन भी अच्छा रह सकता है. उन्होंने कहा कि सर्दी के कारण अभी तक धीमी गति से मतदान हुआ है, लेकिन अब लोग वोट डालने के लिए आएंगे. मुझे पूरी उम्मीद है कि 50 से 60 प्रतिशत मतदान होगा.

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप अब एक्सपोज हो चुके हैं. इनका झूठ सामने आ चुका है और लोग इनके बारे में जान चुके हैं. अरविंद केजरीवाल को अपना रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए. दिल्ली के स्कूलों में बच्चे कम हो गए हैं. 

"मनीष सिसोदिया जल्द जेल जाएंगे"

उन्होंने कहा कि इनके मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल के अंदर हैं. आने वाले एक सप्ताह या 15 दिन के अंदर मनीष सिसोदिया भी जेल जाएंगे. दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने एमसीडी चुनाव में तुगलकाबाद गांव स्थित एमसीडी प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला. इस दौरान उन्होंने राष्ट्र के हित में लोगों से मतदान करने की अपील भी की. 

सात दिसंबर को आएंगे एमसीडी चुनाव के नतीजे

दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार 250 वार्ड के लिए चुनाव हो रहे हैं. मतदान रविवार (4 दिसंबर) को सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा. मतगणना सात दिसंबर को होनी है. पिछले 15 सालों से दिल्ली एमसीडी (MCD) में बीजेपी का राज है. हालांकि इस बार मुकाबला बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय नजर आ रहा है. इस चुनाव में बीजेपी (BJP) नेताओं ने 200 से अधिक जनसभाएं और रोड शो किए. आप ने भी सभी 250 वार्डों में पैदल मार्च किया जबकि कांग्रेस ने शहर के लगभग हर हिस्से में कार्यक्रम किए. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi MCD Polls 2022 : MCD चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 50 हजार से ज्यादा जवान मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget