एक्सप्लोरर

केजरीवाल पर प्रवेश वर्मा का पलटवार, कहा- जो शाहीन बाग में बिरयानी खिला रहे, मुद्दा सिर्फ उनके लिए

जब प्रवेश वर्मा से दिल्ली चुनाव के नतीजे के सर्वे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 11 तारीख को चुनाव हम जीतेंगे क्योंकि हम विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जा रहे हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा से एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के एबीपी न्यूज़ को दिए एक्सुसिव इंटरव्यू में कही बातों का जवाब दिया है. प्रवेश वर्मा ने कहा कि शाहीन बाग किसको सपोर्ट कर रहा है यह तो इसी से पता चलता है कि वहां बैठे लोगों को बिरयानी कौन खिला रहा है. उनको पैसा कौन दे रहा है. ये हामारी पार्टी नहीं बल्कि केजरीवाल की पार्टी कर रही है. इससे पता चलता है कि शाहीन बाग किसके लिए बड़ा मुद्दा है.

बाटला हाउस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह वह लोग हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हैं. जो भारत माता का नहीं हुआ वह खुद को दिल्ली का बड़ा बेटा कहता है. वह दिल्ली का बेटा बनने की नौटंकी कर रहे हैं, क्योंकि कौन बेटा ऐसा होता है जो अपनी मां को छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए बनारस चला जाए और देश पर सवाल खड़े करे.

उन्होंने कहा कि हम फ्री की राजनीति नहीं कर रहे हैं बल्कि केजरीवाल कर रहे हैं. हम तो कहते हैं कि लोगों का विकास हो. इसी वजह से हम उनको खाते खुलवा कर सरकारी योजनाओं का फायदा देते हैं ना कि फ्री.

केजरीवाल ने इंटरव्यू में शाहीन बाग पर क्या कहा? शाहीन बाग के मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने कहा, ''शाहीन बाग के मुद्दे से बीजेपी को फायदा हो रहा है. अमित शाह एक रास्ता नहीं खुलवा पा रहे हैं क्योंकि इससे उन्हीं को फायदा है.'' केजरीवाल ने कहा, ''मैंने कभी बटला हाउस एनकाउंटर पर कभी सवाल नहीं उठाए. हम दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं.''

8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी. सभी पार्टियां अपने अपने तरीके से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. कोई उम्मीदवार के लिए रैली कर रहा है तो कोई घर-घर जाकर अपनी खूबियों का बखान कर रहा है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है. तीनों पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया जाए.

तीनों पार्टियां अलग-अलग मुद्दों पर चुनावी मैदान में हैं. आप के नेता दिल्ली में किए गए विकास के कार्यों को गिना रहे हैं तो वहीं बीजेपी केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है. इसके अलावा कांग्रेस 'शीला वाली दिल्ली' के नाम पर चुनावी मैदान में है.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी का AAP और कांग्रेस पर वार, कहा- शाहीन बाग प्रदर्शन संयोग नहीं प्रयोग है

CAA प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वालों पर यूपी पुलिस सख्त, 4 दिनों में PFI से जुडे़ 108 लोग एरेस्ट

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget