एक्सप्लोरर

बीवी तलाक ना दे दे इसलिए राहुल गांधी के गले लगने से डरते हैं: बीजेपी सांसद

राहुल ने कल कहा था कि झप्पी एपिसोड के बाद बीजेपी के सांसद उन्हें देखते ही दूर भागने लगते हैं.

नई दिल्ली: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. निशिकांत दुबे ने कहा है कि बीबी कहीं तलाक ना दे दे इसलिए राहुल गांधी के गले लगने से बीजेपी सांसद डरते हैं. बता दें कि राहुल ने कल कहा था कि झप्पी एपिसोड के बाद बीजेपी के सांसद उन्हें देखते ही दूर भागने लगते हैं.

क्या कहा निशिकांत दुबे ने? निशिकांत दुबे ने कहा, ''हम लोग निश्चित तौर पर डरते हैं क्योंकि हम लोग शादीशुदा व्यक्ति हैं. बीजेपी सासंदों को लगता है कि उनको लगता है कि अगर उनसे गले मिल लेंगे और फिर घर जाएंगे तो बीवी उन्हें क्या कहेगी. बीवी या तो तलाक दे देगी या फिर कहेगी कि तुम्हारे लक्षण ठीक नहीं हैं. दूसरी बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी 377 गे लॉ को कानूनी जामा नहीं पहनाया है. इस कारण सुप्रीम कोर्ट में जो केस चल रहा है, तब तक इस बात की क्या गारंटी है कि राहुल गांधी केस नहीं कर देंगे या दूसरे लोग केस नहीं करेंगे कि पब्लिक में एक दूसरे को बुरे भाव से आलिंगन कर रहे हैं. इस कारण उनसे भागते हैं, शादी कर लेंगे तो ये चीज उन्हें पता चल जाएगी. राहुल गांधी को सबसे पहले शादी कर लेनी चाहिए फिर हम लोग गले मिलने को तैयार हैं.''

राहुल गांधी ने क्या कहा था? वरिष्ठ पत्रकार करण थापर की किताब 'डेविल्स एडवोकेट' के विमोचन में पहुंचे राहुल गांधी ने कल मजाकिया लहजे में कहा कि आज कल बीजेपी नेता मुझे देख कर 2 कदम पीछे हो जाते हैं. बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की मौजूदगी में राहुल गांधी ने कहा कि आडवाणी जी से असहमति हो सकती है लेकिन नफरत नहीं. मैं इनसे भी गले मिल सकता हूं, हम गले मिल के भी लड़ सकते हैं. राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा मुझे देख कर आजकल बीजेपी नेता 2 कदम पीछे हट जाते हैं.

गले लगने का पूरा मामला क्या है? अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला था. राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर पीएम मोदी को घेरते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी थी. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आसएएस भले ही नफरत की बात करें लेकिन हम प्यार से ही जवाब देंगे. इसके साथ ही भाषण खत्म करने के बाद राहुल गांधी अपनी सीट से प्रधानमंत्री की सीट की तरफ गए और उन्हें लगे लगा लिया जाकर. इसके बाद प्रधानमंत्री जवाबी हमला करते हुए कहा कि सत्ता पाने की इतनी जल्दी है कि वहां से उठकर यहां तक आ गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget