एक्सप्लोरर

Amazon के प्रतिनिधि 28 अक्टूबर को पेश नहीं हुए तो संसदीय समिति करेगी कार्रवाई- मीनाक्षी लेखी

डाटा सुरक्षा विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अमेजन ने 28 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है और अब कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन होगा.

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) का कोई प्रतिनिधि अगर 28 अक्टूबर को संसद की एक संयुक्त समिति के सामने पेश नहीं हुआ तो यह विशेषाधिकार हनन के समान होगा. बीजेपी सांसद और समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया.

डाटा सुरक्षा विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति ने अमेजन के साथ ट्विटर के प्रतिनिधियों को 28 अक्टूबर को उसके सामने पेश होने को कहा है. अमेजन ने समिति के सामने पेश होने से इनकार किया है . समिति ने गूगल तथा पेटीएम के प्रतिनिधियों को 29 अक्टूबर को तलब किया है.

सूत्रों ने बताया कि फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख अंखी दास डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को समिति के सामने पेश हुईं और समिति के सदस्यों ने करीब दो घंटे तक सवाल किए . समिति की बैठकों के कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए लेखी ने कहा कि अमेजन ने समिति के सामने पेश होने से इनकार किया है.

उन्होंने कहा, ‘‘अमेजन ने 28 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है और यदि ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन के समान होगा.’’

लेखी ने कहा कि ‘‘समिति की सर्वसम्मत राय है कि ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ सरकार को दंडात्मक कार्रवाई के लिए सुझाव दिया जा सकता है.’’

इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए कांग्रेस के सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि भारत और इसकी संसद की कोई अवहेलना नहीं कर सकता . उन्होंने कहा कि दोनों सदनों की संयुक्त समिति ‘मिनी संसद’ की तरह है.

संपर्क किए जाने पर बीजद सांसद अमर पटनायक ने कहा कि संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश होने से इनकार करना सदन के सामने पेश होने से इनकार करने की तरह है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं विशेषाधिकार हनन के समान हैं और कार्रवाई होनी चाहिए .

अमेजन के पब्लिक पॉलिसी के एक अधिकारी ने संसदीय समिति को जवाब में कहा है कि (डाटा सुरक्षा पर) उसके विषय विशेषज्ञ विदेश में हैं और कोविड-19 के कारण यात्रा नहीं कर सकते इसलिए वह समिति के सामने हाजिर हो पाने में असमर्थ है.

अमेजन की इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए समिति के एक सदस्य ने कहा कि अजीब है कि कंपनी के भारत में करोड़ों ग्राहक हैं और उसके लिए बड़े बाजारों में से यह एक है इसके बावजूद देश में उसके डाटा सुरक्षा अधिकारी नहीं हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 11 दिसंबर 2019 को लोकसभा में निजी डाटा सुरक्षा विधेयक 2019 को पेश किया था. बाद में इस विधेयक को संसद के दोनों सदनों की एक संयुक्त प्रवर समिति के पास भेज दिया गया था.

Facebook की सार्वजनिक नीति प्रमुख अंखी दास डेटा सुरक्षा के मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष पेश हुईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget