एक्सप्लोरर

फैबीफ्लू के बाद अब दिल्ली में 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बांटेंगे BJP सांसद गौतम गंभीर

कोविड-19 संबंधी दवा फैबीफ्लू बांटने पर अदालत के निशाने पर आ चुके भाजपा सांसद गौतम गंभीर अब राष्ट्रीय राजधानी में मामूली एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों को 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स देंगे. पूर्वी दिल्ली के सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स मुफ्त प्रदान किये जायेंगे.

नई दिल्ली: कोविड-19 संबंधी दवा फैबीफ्लू बांटने पर अदालत के निशाने पर आ चुके बीजेपी सांसद गौतम गंभीर अब राष्ट्रीय राजधानी में मामूली एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों को 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स देंगे. पूर्वी दिल्ली के सांसद ने कहा कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स मुफ्त प्रदान किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह कदम कोविड-19 की घातक दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए उठाया गया है क्योंकि इस बीमारी के चलते बहुत लोगों ने जान गंवाई है.

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, हमने 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए हैं और हम इन्हें लोगों के बीच बांटेंगे. दिल्ली में पिछले 1 साल में कोई तैयारी नहीं की गई. ऑक्सीजन नहीं, ऑक्सीजन टैंकर नहीं, अस्पतालों में बेड नहीं, कोविड सेंटर नहीं हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस बात की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी सप्ताह के प्रारंभ में सवाल किया था कि क्या गंभीर के पास बड़ी मात्रा में फैबीफ्लू खरीदने एवं उसे बांटने का लाइसेंस है? बीजेपी नेता के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए 200 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स का इंतजाम किया है.

बयान में कहा गया है, 'सांसद ने अपने पैसे से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स खरीदे हैं और उन्हें घरों में ही इलाज करा रहे हल्के एवं मध्यम कोविड-19 संक्रमण वाले मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा.'

गौतम गंभीर ने कहा, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स मुफ्त प्रदान किये जायेंगे. कोविड-19 की घातक दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए उठाया गया है क्योंकि इस बीमारी से बहुत लोगों ने जान गंवाई है. 

इससे पहले, गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा था, 'दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए आपकी (केजरीवाल) योजना क्या थी? आपने एक वर्ष में कुछ भी क्यों नहीं किया? अब आप राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को ऑक्सीजन के लिए पत्र लिख रहे हैं. दिल्ली में आप आठ ऑक्सीजन संयंत्र लगाना चाह रहे थे उसका क्या हुआ?'

गौतम गंभीर ने कहा था, सीएम केजरीवाल ने 8 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का वादा किया था लेकिन अब तक केवल एक ही लगा है. उसका क्या हुआ? पिछले साल भी आपने हाथ खड़े कर दिए थे, इस साल भी कर रहे हैं और अगले साल भी करेंगे. गंभीर ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी भी विज्ञापन पर चल रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें 

हाईकोर्ट ने कहा- पानी सिर से ऊपर चला गया, कैसे भी आज दिल्ली को 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई करे केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modis Meet With CM LIVE: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले पर विपक्ष लाल, सागरिका घोष बोलीं- 'सरकार फेल हुई'
PM Modis Meet With CM LIVE: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले पर विपक्ष लाल, सागरिका घोष बोलीं- 'सरकार फेल हुई'
India Petrol-Disel Price: पेट्रोल-डीजल पर अचानक 10 रुपए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी क्यों घटाई, ये है इसके पीछे की बड़ी वजह
पेट्रोल-डीजल पर अचानक 10 रुपए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी क्यों घटाई, ये है इसके पीछे की बड़ी वजह
Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget