एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले, Raj Thackeray अयोध्या पहुंच गए तो खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के हाथों पीटे गये उत्तर भारतीय लोगों को लेकर सिंह मीडिया के सामने आ गए. सिंह ने कहा कि अगर राज ठाकरे अयोध्या पहुंच गए तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे.

Raj Thakrey's Upcoming Ayodhya Visit: राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को लेकर विवाद बढ़ रहा है. उनकी यात्रा का बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) विरोध कर रहे हैं. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के हाथों पीटे गये उत्तर भारतीय लोगों को लेकर सिंह मीडिया के सामने आ गए. सिंह ने कहा कि अगर राज ठाकरे अयोध्या पहुंच गए तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे. उन्होंने दावा कि वह राज ठाकरे को अयोध्या तो क्या उत्तर प्रदेश की धरती पर भी नहीं घुसने देंगे. 

इस दौरान उन्होंने कई पीड़ितों को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने किया है. जिसमें से महेश यादव नाम के शख्स ने बताया कि 2008 में उनके और उनके परिवार के साथ उत्तर भारतीय होने के कारण मारपीट की गई थी. इसमें महेश के परिवार के दो लोग मारे गए थे. 

घटना के पीड़ितों को भी खड़ा किया मीडिया के सामने
बृज भूषण शरण सिंह ने इस दौरान 2008 की घटना के कई पीड़ितों को मीडिया के सामने खड़ा किया. ये पीड़ित अपनी आप बीती बताते हुए भावुक हो गए और रोने लगे. पीड़ितों ने बताया कि कैसे सिर्फ उत्तर भारतीय होने के चलते उस समय राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने उनको पीटा और मुंबई छोड़ने को मजबूर किया.

सिंह ने कहा कि राज ठाकरे अगर अयोध्या आना चाहते हैं तो उन्हें अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी पड़ेगी. सिंह ने कहा कि अगर राज ठाकरे पीड़ितों से माफी नहीं मांगना चाहते तो फिर संतों से माफी मांग लें. इसके अलावा सिंह ने उनके सामने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी मांगने का भी विकल्प रखा. 

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है ये तेवर ?
वहीं बृजभूषण शरण सिंह का ये तेवर महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा के मुद्दे पर राज ठाकरे के रूप से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बीजेपी के करीब आ रहे हैं. यहां तक कि पहले योगी आदित्यनाथ की आलोचना करने वाले ठाकरे अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने यह साफ कहा कि उन्हें बीजेपी के किसी नेता ने अब तक अपना प्लान बदलने को नहीं कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि ठाकरे अयोध्या किसी धार्मिक काम से नहीं बल्कि राजनीतिक काम से आ रहे हैं.

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?

Uttar Pradesh: ज्ञानवापी मामले पर अखिलेश बोले, 'बीजेपी ने बनाया है हेट कैलेंडर, उसी पर कर रहे हैं काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget