एक्सप्लोरर

'कुछ लोग उन्हें फर्श पर लाना चाहते हैं', अल्लू अर्जुन के बचाव में उतरे अनुराग ठाकुर, सीएम रेवंत रेड्डी पर खूब बरसे

अल्लू अर्जुन के घर पर प्रदर्शनकारियों के हमले और आलोचना के बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तेलुगु सिनेमा और उसके अभिनेताओं के योगदान की सराहना की. साथ ही उन्होंने सीएम रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधा.

Anurag Thakur On Telgu Actors: हैदराबाद में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला के जान गंवाने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन विवादों में घिर गए हैं. इस घटना के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इस विवाद ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. इस बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने तेलुगु सिनेमा और अभिनेताओं के योगदान की सराहना की और इशारों-इशारों में सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन मामलों में राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

अनुराग ठाकुर ने कहा "अगर हम फिल्म उद्योग में मुख्य रूप से तेलुगु अभिनेताओं के योगदान को देखें, तो उन्होंने फिल्मों और भारतीय सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर पहुंचाया है, कुछ लोग उन्हें फर्श पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनेताओं ने फिल्म उद्योग में बहुत बड़ा योगदान दिया है. मुझे लगता है कि कोई भी विवाद पैदा करने के बजाय, संवाद का प्रयास किया जाना चाहिए, सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए और राजनीति नहीं की जानी चाहिए."

अकबरुद्दीन ओवैसी का आरोप
AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में अल्लू अर्जुन पर निशाना साधते हुए कहा था कि भगदड़ के बावजूद अभिनेता मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अल्लू अर्जुन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की,जिससे यह हादसा हुआ. वहीं, अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें थिएटर में हुई भगदड़ की जानकारी नहीं थी और जैसे ही उन्हें पता चला, उन्होंने तुरंत मदद के लिए कदम उठाए.

सीएम रेवंत रेड्डी की टिप्पणी
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलिस के मना करने के बावजूद पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए  अल्लू अर्जुन की आलोचना की थी. उन्होंने कहा "अभिनेता अल्लू अर्जुन ने पुलिस की अनुमति के बिना 4 दिसंबर को 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग में भाग लिया, जिसके दौरान भगदड़ मची और एक महिला की मौत हो गई.महिला की मौत के बाद भी अल्लू अर्जुन सिनेमा हॉल से बाहर नहीं निकले.पुलिस को उन्हें जबरन बाहर निकालना पड़ा था".

पुष्पा 2 प्रीमियर के दौरान हुआ था हादसा
हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी. फिल्म के प्रीमियर के दौरान हीरो अल्लू अर्जुन के हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Watch: चंद सेकेंड में आग का गोला बना 110 यात्रियों को लेकर जा रहा प्लेन, सामने आया कजाकिस्तान हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget