एक्सप्लोरर

संदेशखाली को लेकर ममता सरकार पर हमलावर BJP, पहले स्मृति ने बोला हमला, अब सड़क पर बैठे शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित संदेशखाली जा रहे बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया. उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया.

Suvendu Adhikari On Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की संदेशखाली में हिंसा को लेकर बीजेपी ममता बनर्जी की सरकार पर हमलावर है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य प्रशासन पर महिलाओं के साथ अन्याय में अपराधियों की मदद का आरोप लगाया, तो दूसरी ओर हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने जा रहे बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी को बंगाल पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया.

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों का दल जब संदेशखाली के लिए रवाना हुआ तो उन्हें बासंती में ही रोक दिया गया. पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देकर उन्हें रोका, जिसके बाद बीजेपी विधायक सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें गैर कानूनी तरीके से रोका जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे केवल थाने में अधिकारियों से बात करने जा रहे हैं.

ममता बनर्जी पर साधा निशाना
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की गृह मंत्री भी हैं. संदेशखाली में महिलाओं ने कई सालों से अपने साथ पुलिस की देखरेख में स्थानीय तृणमूल नेताओं के द्वारा यौन उत्पीड़न, मारपीट और गुंडागर्दी का खुलासा किया है. इस पर उन्हें ( ममता बनर्जी को) जवाब देना चाहिए. वह कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब नहीं देतीं.

65 किलोमीटर दूर क्यों रोका?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें बासंती राजमार्ग पर रोक दिया जो संदेशखाली से 65 किलोमीटर दूर है. पुलिसवाले कहते हैं कि मेरे जाने से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है."

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेतुकी बात है. कानून-व्यवस्था की समस्या का हवाला देकर मुझे 65 किलोमीटर दूर कैसे रोका जा सकता है? वह भी उस जगह पर जहां (बासंती) धारा 144 लागू नहीं है.''

'ममता बनर्जी डर से थर-थर कांप रहीं हैं'
इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने संदेशखाली से संबंधित नारे लिखी हुईं टीशर्ट पहनकर हिस्सा लिया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित बीजेपी के छह विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस पर शुभेंदु ने कहा कि हकीकत यह है कि ममता बनर्जी डर से थर-थर कांप रही हैं. वह सच्चाई को दबाना चाहती है. हमें डराने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे.

बता दें की संदेशखाली में पिछले 6 दिनों से हालात तनावपूर्ण हैं. बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी महिलाओं ने आरोप लगाया था कि तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके आपराधिक गिरोह ने सालों तक महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है. पुलिस ने इसमें उन लोगों की (अपराधियों की) मदद की है.

ये भी पढ़ें: चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही तितर-बितर हुआ विपक्ष, अब तक ये सहयोगी दे चुके हैं INDIA गठबंधन को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget