एक्सप्लोरर

BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर दिल्ली दंगों में थे शामिल? VHP की सभा में कह दी बड़ी बात, हो रहा बवाल

Nand Kishor Gurjar Video Row: बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दिल्ली दंगों में शामिल होने को लेकर बात कर रहे हैं. इस वीडियो से हाहाकार मचा हुआ है.

Delhi Riots: उत्तर प्रदेश के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर इन दिनों सुर्खियों में हैं. दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों की विराट हिंदू सभा के कई वीडियो सामने आए. जिसमें एक वीडियो में यूपी के गाजियाबाद में लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा है कि अगर किसी हिंदू की हत्या की जाती है तो वो जिहादियों को मारने से हिचकेंगे नहीं.

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, नंद किशोर ये भी स्वीकार करते हुए पाए गए कि साल 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों में भी वो शामिल थे. उन्होंने कहा, वो लोनी, गाजियाबाद हिंसा के बारे में बात कर रहे थे. दिल्ली दंगों से उनका क्या लेना-देना. मैं वहां नहीं गया था. उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "मैंने उस कार्यक्रम में कहा था कि मैं लोनी में 25 हजार लोगों के साथ तैयार था, इसलिए यहां कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि दिल्ली में भी दंगे हुए."

नंद किशोर गुर्जर ने वीडियो में क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस वीडियो में नंद किशोर ने कहा है- हम लोग पहले तो किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन हमारी बहन बेटियों को कोई छेड़े तो हम छोड़ते भी नहीं. दिल्ली के अंदर सीएए को लेकर दंगा हुआ. तब इन जिहादियों ने हिंदुओं को मारना शुरू कर दिया. आप लोग थे... अपने घर में घुसा दिया. हमारे ऊपर आरोप लगा दिया हम 2.5 लाख लोगों को लेकर दिल्ली में घुसे. हम तो समझाने गए थे लेकिन हम पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया कि हमने जिहादियों को मारने का काम किया है. हम जिहादियों को मारेंगे. हमेशा मारेंगे.

यहां जान लेना जरूरी है कि रविवार को विराट हिंदू सभा में विश्व हिंदू परिषद के कई नेताओं के साथ साथ बीजेपी के नेता भी शामिल हुए थे. आरोप है कि इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाषण दिया गया था. इस मामले में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा पर भी आरोप है कि उन्होंने लोगों से एक विशेष समुदाय के पूर्ण वहिष्कार का आह्वान किया.

मनीष की हत्या के विरोध में हुआ था कार्यक्रम

दिल्ली में मनीष नाम के एक लड़के की हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर विराट हिंदू सभा ने ये कार्यक्रम रखा था. मनीष की कुछ दिनों पहले पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में घर लौटते वक्त 20 बार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 6 आरोपियों की पहचान की गई थी, जिसमें साजिद, आलम, बिलाल, फैजान, मोहसिन और शाकिर के नाम शामिल हैं.

इसी घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी विधायक नंद किशोर वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए. अगली बार हम लोनी से 50 हजार लोगों को लाएंगे. यह कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि लोनी से आदमी तुम्हारे लिए आएंगे. वे पहले भी आए हैं, जब भी दिल्ली को जरूरत पड़ी है क्योंकि हम दिल्ली को खुद से अलग नहीं मानते हैं. नंद किशोर गुर्जर को अपने भाषण में सुंदर नगरी को ‘सुअर नगरी’ कहते सुना जा सकता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के विवादित बोल- हम जिहादियों को मारेंगे, हमेशा मारेंगे

ये भी पढ़ें: UP News: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम के सचिव को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget