एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक ने कहा- प्रमोद सावंत या विश्वजीत राणे होंगे गोवा के मुख्यमंत्री

गोवा में बीजेपी को एमजीपी, जीएफपी और निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है. लेकिन गठबंधन सहयोगियों को मुख्यमंत्री के नाम पर आपत्ति है. इसी वजह से मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा करने में देरी हो रही है.

पणजी: गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष और बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी विधायक प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे के नाम चुने गए हैं. सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और राणे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं.

लोबो ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक के बाद बाहर निकलते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर देंगे. हम यह अपने गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लेने के बाद करेंगे.’’

सूत्रों के मुताबकि, प्रमोद सावंत का महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने समर्थन किया है. सूत्रों ने कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वहीं एमजीपी के तीन विधायकों को बड़े मंत्रालय दिए जाएंगे. एमजीपी के नेता सुदीन धवलीकर ने भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छी जताई थी. लेकिन बीजेपी इसपर सहमत नहीं थी.

गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं और अभी विधानसभा में कुल 36 विधायक हैं. ऐसे में सरकार बनाने के लिए 19 विधायक की जरूरत है. सूबे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. कांग्रेस- 14 विधायक बीजेपी -12 विधायक जीएफपी- 3 विधायक एमजीपी- 3 विधायक निर्दलीय- 3 विधायक एनसीपी- एक विधायक

बीजेपी के साथ कौन-कौन है? बीजेपी को जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय का समर्थन हासिल है. यानि कुल 21 विधायक बीजेपी के साथ हैं. कांग्रेस ने भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

गोवा: नए CM की तलाश के लिए BJP गठबंधन की बैठक, कांग्रेस ने भी ठोका दावा

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कल निधन हो गया था. आज शाम पांच बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने के लिए गोवा में मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget