एक्सप्लोरर

20 पर्सेंट वोट, 22 सेगमेंट में सेकेंड और 21 असेंबली में लीड, जानें क्‍यों तेलंगाना में KCR के खिलाफ दम लगा रही BJP

BJP In Telangana: दक्षिण भारत में बीजेपी हर राज्य में अपनी धाक जमाने की कोशिश में लगी हुई है, हालांकि कर्नाटक में उसकी सरकार है लेकिन दूसरे राज्यों में ऐसा करने के लिए हाथ पैर मार रही है.

BJP Against BRS: तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और साल 2024 में लोकसभा का चुनाव भी होना है. ऐसे में बीजेपी राज्य में अपनी छाप छोड़ने के काम में लगी हुई है. पार्टी ने तेलंगाना में बूथ स्तरीय समितियां गठित कर लीं, स्टेट लीडरशिप को मतभेद खत्म करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं और पार्टी के दिग्गजों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए बड़े पैमाने पर राज्य का दौरा करने के लिए भी कहा गया है. इसी राज्य में बीजेपी का साल 2018 के विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन रहा.

सिर्फ 7 प्रतिशत वोट शेयर रहा और एक विधानसभा सीट हाथ लगी थी. तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस बार पार्टी को ऐसा क्या दिख रहा है कि वो तेलंगाना में इतना दम दिखा रही है.  दरअसल, बीजेपी को ये आस साल 2018 के बाद हुए स्थानीय और लोकसभा चुनावों के बाद जगी है. हालांकि, इस बात ये इनकार नहीं किया जा सकता है कि निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के नतीजों की तुलना एक-दूसरे से नहीं की जा सकती लेकिन राजनीतिक मिजाज को भांपते हुए ये भी अपना मूल्य तो रखते ही हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव में जबरदस्त फायदा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में लगभग 20 प्रतिशत वोट शेयर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इसके साथ ही 21 विधानसभा क्षेत्रों में भी बढ़त बना ली और 119 विधानसभा सीटों में से 22 क्षेत्रों में दूसरी स्थान पर रही. इसको अगर दूसरे लहजे में कहा जाए तो साल 2018 के दिसंबर महीने में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन खास नहीं रहा और कुछ महीनों बाद हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने लगभग 13 प्रतिशत वोट शेयर की जबरदस्त उछाल देखी.

तेलंगाना में बीजेपी का ग्राफ

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 6.98 प्रतिशत था. इसमें पार्टी ने सिर्फ एक विधानसभा सीट जीत पाई थी. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में ये वोट शेयर बढ़कर 19.65 प्रतिशत पर पहुंच गया और 21 सीटों पर बढ़त बनाई. वहीं, स्थानीय निकाय चुनाव को अगर देखें तो साल 2016 के ग्रेटर हैदराबाद नगर पालिका परिषद के चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 10.34 प्रतिशत था और 4 वार्ड जीते थे जो साल 2020 के चुनाव में वोट शेयर बढ़कर 34.56 प्रतिशत पर पहुंच गया और 48 वार्ड भी जीत लिए.

केसीआर की पार्टी में सेंध

इतना ही नहीं, साल 2018 में केसीआर की टीआरएस (अब बीआरएस) ने 46.87 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 88 सीटें जीती थीं. जो बाद में घटकर 41.71 प्रतिशत पर रह गया और 5 प्रतिशत का घाटा देखा गया. केसीआर की पार्टी के अलावा बीजेपी अन्य छोटे दलों के वोट शेयर को अपने पाले में खींचने में सफल रही है.

ऐसे में बीजेपी उम्मीद लगाए बैठी है कि इस बार के चुनावों में पार्टी के वोट शेयर को बढ़ाना है. राज्य के विधानसभा इसी साल के अंत तक होने हैं और उसके कुछ ही महीनों बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होना है ऐसे में पार्टी चुनावों के लिए लामबंदी की पूरी तैयारी में लगी हुई है.  

ये भी पढ़ें: Telangana Crime: 'महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाएंगे'- भाजपा राज्य प्रमुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget