एक्सप्लोरर

Excise Policy Case: 'जमानत पर बाहर आ कर रहे ड्रामा', संजय सिंह पर हमला बोल BJP ने पूछे ये तीन सवाल

BJP on Delhi Excise Policy: शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं. बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह रात को रेस्तरां मालिकों संग बैठक करते थे.

Delhi Excise Policy Case: बीजेपी ने शराब नीति मामले पर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (आप) को निशाने पर लिया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि 'आप'-आप नहीं 'पाप' है. उन्होंने संजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जमानत पर बाहर आए हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि उनके खिलाफ चल रहा केस बंद हो गया है. बीजेपी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाठशाला की जगह मधुशाला खोल दिया. 

वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शराब नीति मामले में किंगपिन हैं. संजय सिंह को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि जमानत पर बाहर आने का मतलब ये नहीं है कि केस खत्म हो गया है. केस अभी चल रहा है. जमानत के बाद ड्रामा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर शराब नीति ठीक थी तो फिर इसमें बदलाव क्यों किया गया. बीजेपी नेता ने कहा कि आप नेताओं ने झूठ बोलने की ट्रेनिंग ली हुई है. 

सरकारी पैसे से लड़ा जा रहा शराब नीति केस: मनोज तिवारी 

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी आप को निशाने पर लिया. उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में पाठशाला की जगह मधुशाला खोल दी है. बीजेपी को शराब घोटाले को लेकर व्हाइट पेपर लाने की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को लूटने का काम किया गया है. शराब नीति मामले का केस लड़ने के लिए सरकारी खजाने से पैसा लगाया जा रहा है. तिवारी ने कहा कि आप को केस लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये और चाहिए. 

ऊंची आवाज में बोलने से झूठ सच में तब्दील नहीं होगा: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऊंची आवाज में बोलने से झूठ सच में तब्दील नहीं हो जाएगा. संजय सिंह सिर्फ एक बात का जवाब दें कि जब शराब नीति में बदलाव किया जा रहा था तो क्या उन्होंने रात के 1 बजे से 3 बजे तक रेस्तरां मालिकों के साथ बैठक नहीं की थी. क्या यह सच नहीं है कि रेस्तरां मालिकों से इस नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे शराब नीति में बदलाव किया जाएगा? अगर शराब नीति सही थी, उसे क्यों बदला गया?"

जांच में बेनकाब होंगे और भी चेहरे: वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, "आप लोगों (AAP नेताओं) को जांच एजेंसियों के सामने झूठ बोलने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. ये AAP नहीं 'पाप' है. वे (आप) भी इस बात से सहमत हैं कि शराब घोटाला हुआ है और हमारा दावा है कि आप सभी इसमें भागीदार रहे हैं और अरविंद केजरीवाल 'किंगपिन' हैं. जमानत मिलने का मतलब अपराध से मुक्त होना नहीं है. केस अभी खत्म नहीं हुआ है. जांच जारी है और जब पूरी होगी तो कई और चेहरे बेनकाब होंगे."

यह भी पढ़ें: दिल्ली आबकारी नीति: संजय सिंह का हमला, 'AAP के खिलाफ बयान देने वाला मंगूटा रेड्डी अब NDA से लड़ रहा चुनाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget