एक्सप्लोरर

'मैं राहुल गांधी के पीछे-पीछे नहीं भाग सकती', अमेठी में मिली हार पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

Smriti Irani on Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से उनके खिलाफ मैदान में नहीं उतरे, इसलिए अब आक्रामक होने का सवाल नहीं है.

अमेठी की पूर्व सांसद और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आजतक न्यूज़ चैनल से खास बातचीत में राहुल गांधी और अमेठी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 2024 में गांधी परिवार ने मुझसे लड़ने से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने अमेठी में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया.

राहुल गांधी को लेकर बोलीं स्मृति- अब आक्रामक होने की जरूरत नहीं
स्मृति ईरानी ने कहा कि अब राहुल गांधी पर आक्रामक होने का दायित्व नहीं है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार ने अमेठी से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'वो मेरे सामने मैदान-ए-जंग में उतरे ही नहीं, मैं उनके पीछे-पीछे नहीं भाग सकती.'

अमेठी की राजनीतिक विरासत और इतिहास का जिक्र
पूर्व सांसद ने कहा कि हमने राजनीतिक इतिहास पढ़ा है, अमेठी से कई दिग्गज चुनाव लड़े और हारे हैं. शरद यादव और मेनका गांधी जैसे नामी नेता भी वहां से हार चुके हैं. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने अमेठी जैसी सीट इसलिए चुनी, क्योंकि वहां का सामाजिक समीकरण उनके पक्ष में रहता था. ऐसे में कोई भी समझदार नेता ऐसी सीट नहीं चुनेगा जहां हार निश्चित हो. अगर किसी को ऐसी सीट दी जाए तो वह पार्टी के दायित्व के तहत उसे स्वीकार करता है.

2014 से 2019 तक किए गए कामों का उल्लेख
स्मृति ईरानी ने कहा कि भले ही वह 2014 में अमेठी से चुनाव हार गई थीं, लेकिन उन्होंने 2014 से 2019 तक वहां काफी काम किया. इसी वजह से लोगों में यह भाव था कि उन्हें एक मौका देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'अगर लोग कहते कि मैंने अमेठी के लिए काम नहीं किया, तो ज्यादा दुख होता. लेकिन आज चर्चा होती है कि मैंने वहां बहुत काम किया है. मैं अमेठी में रहती थी, घर-घर, गांव-गांव, गली-गली घूमी, नाली तक साफ कराई, गांव में बिजली पहुंचाई, एक लाख घर बनवाए, मेडिकल कॉलेज बनवाया.'

अमेठी में हार पर कही ये बात
जब उनसे पूछा गया कि फिर अमेठी के लोगों ने उन्हें क्यों नहीं जिताया, तो उन्होंने साफ कहा कि काम और राजनीतिक समीकरण में फर्क होता है. जो राजनीति में हैं, वही इसे समझते हैं. उन्होंने कहा, 'राजनीति का राष्ट्रनीति से कोई लेना-देना नहीं है, मैं राष्ट्रनीति में सम्मिलित हूं.'

'मैं राहुल गांधी को हरा चुकी हूं, तंज सहने को तैयार हूं'- स्मृति
स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैं राहुल गांधी को हरा चुकी हूं, तो मुझे थोड़े बहुत तंज भी सहने पड़ेंगे.' उन्होंने कहा कि वो जिंदगी को सूक्ष्म रूप से नहीं जीतीं. उनका मानना है कि अगर जिंदगी को एक ही पहलू से देखा जाए तो वो जीना नहीं हुआ. पूर्व सांसद ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजनीति में इसलिए आईं क्योंकि उन्हें लगा कि समाज में कई ऐसी बातें हैं, जिन पर लोगों का ध्यान चाहे राजनीति के जरिए या फिर मीडिया के माध्यम से लाना जरूरी है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
लॉ स्टूडेंट से बार काउंसिल अध्यक्ष ने मांगी माफी, छात्रों को लिखा पत्र
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget