एक्सप्लोरर

BJP ने राहुल को बताया 'चाइनीज गांधी', कांग्रेस बोली- 'मानसरोवर यात्रा में बाधा डालने पर पाप लगेगा'

कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि भोले शंकर के भक्त राहुल गांधी की यात्रा में BJP बाधा डालने का प्रयास कर रही है, यह पाप है. ऐसा करने वालों को श्राप मिलता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कथित तौर पर चीन होते हुए मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं. उनका दौरा शुरू होने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें 'चीन प्रेमी' और 'चाइनीज गांधी' करार दिया.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि चीन में किस किस नेता से राहुल गांधी मुलाकात करेंगे और क्या बातचीत होगी?'' बीजेपी ने राहुल गांधी का एक तीन मिनट का वीडियो भी जारी किया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष या तो चीन के प्रति अपनी राय रख रहे हैं या वो नेताओं से मिल रहे हैं.

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि भोले शंकर के भक्त राहुल गांधी की यात्रा में BJP बाधा डालने का प्रयास कर रही है, यह पाप है. ऐसा करने वालों को श्राप मिलता है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चीन होकर मानसरोवर जाने की खबर पर कहा कि सुरक्षा कारणों से रूट की जानकारी नहीं दी जा सकती है.

उन्होंने कहा, ''कोई तीर्थ यात्रा पर निकलता है तो उसकी कामयाबी के लिए सब लोग दुआ करते हैं. लेकिन लोग सत्ता के छोटे उद्देश्यों के लिए ओछे और छोटे षड्यंत्र कर रहे हैं. लेकिन राहुल गांधी और शंकर के बीच कोई नहीं आ पाएगा. राष्ट्रनिर्माण का राहुल की मनोकामना जरूर पूरी होगी.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी और मोदी जी इतने बौखलाए हुए हैं कि नौसिखिए प्रवक्ता के जरिए साजिश कर रहे हैं! क्या बीजेपी को पता नहीं कि कैलाश मानसरोवर कहां है? वो चीन के कब्जे वाले तिब्बत में है.'' सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी, अमित शाह कैलाश मानसरोवर क्यों नहीं जाते? क्या चलने में दिक्कत है?

राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव के समय विमान में तकनीकी खराबी की घटना के बाद मानसरोवर यात्रा पर जाने की घोषणा की थी. राहुल गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी.

बीजेपी का हमला बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''डोकलाम विवाद के समय राहुल गांधी ने रात के अंधेरे में परिवार सहित चीन के राजदूत मुलाकात की लेकिन भारत सरकार को विश्वास में नहीं लिया. पहले कांग्रेस पार्टी ने इस मुलाकात को नकारा लेकिन बाद में उन्हें स्वीकार करना पड़ा.'' उन्होंने कहा, ''जर्मनी में जब राहुल गांधी से डोकलाम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. जब आपको जानकारी नहीं है तो आपने डोकलाम को 'धोखालाम' कैसे कहा.''

राहुल गांधी ने पिछले दिनों दावा किया था की डोकलाम को लेकर सरकार ने झूठ बोला है और अभी भी डोकलाम में चीनी सैनिक मौजूद है. हालांकि सरकार ने मामला सुलझ जाने का दावा किया है.

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी के चीन को लेकर दिये गये बयानों का भी जिक्र किया. दरअसल, राहुल ने पिछले दिनों चीन के रोजगार सृजन की बात करते हुए कहा था की मोदी सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही. साथ ही उन्होंने कहा था कि चीन का भारतीय बाजार पर कब्जा हो रहा है. भारत में मोदी सरकार के आने के बाद उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं.

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर कांग्रेस ने जारी किया PM मोदी का पुराना वीडियो, पूछा- यही हैं अच्छे दिन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget