एक्सप्लोरर

MP Election 2023: BJP छोड़ कांग्रेस में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी, राजेश पटेल ने थामा 'हाथ'

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल जारी है. इस बीच बीजेपी नेता राजेश पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

Madhya Pradesh Assembly Election: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में प्रदेश में आया राम, गया राम का दौर चल पड़ा है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता दल-बदली कर रहे हैं. हालांकि, इस बार कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले नेताओं की संख्या कम है. बुधवार (20 सिंतबर) को बीजेपी नेता राजेश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

पटेल गाड़ियों के काफिले के साथ बुधनी विधानसभा से निकल कर भोपाल पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हो गए. दावा है कि उन्होंने अपने एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को ज्वाइन किया. इनमें बालाघाट के पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बोध सिंह भगत भी शामिल हैं.

कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं नेता
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं वालों की कतार लगी हुई है. बीजेपी के चार पूर्व विधायक और दो पूर्व सांसदों के साथ पचास के करीब छोटे-बड़े नेता पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.

'जनता का काम नहीं करते सीएम शिवराज'
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोगों के काम नहीं करने और हल्की बातें करने का आरोप लगाया. कमलनाथ ने कहा, ''यह सब लोग सच्चाई का साथ दे रहे है. प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का या तो शिकार है या गवाह है.'' कांग्रेस नेता का दावा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी के कुछ और बड़े नेता कांग्रेस में आएंगे, क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिखने लगी है.

2 महीने पहले कांग्रेस में आना शुरू हुए थे नेता
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि नेताओं का कांग्रेस में पाला बदलकर आने का सिलसिला दो महीने पहले शुरू हुआ था. अब तक बीजेपी के पूर्व विधायक दीपक जोशी, पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे और कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: खिलाड़ियों में फूट डालने के लिए विनेश फोगाट को एशियाई गेम में मिली सीधे एंट्री, सोमबीर राठी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget