एक्सप्लोरर

असमः बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा- चुनावी रैलियों और कोरोना के मामले बढ़ने में कोई लिंक नहीं

देश में लागातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कोरोना केस बढ़ने और चुनावी रैलियों के बीच कोई संबंध नहीं है. सरमा ने कहा कि स्टडीज से पता चला है कि जहां पर चुनावी रैलियां हुई थीं, वहां से एक भी कोरोना वायरस केस नहीं आया है. 

गुवाहाटी: देश में कोरोना के मामलों के बीच राजनीतिक दलों की चुनावी रैलियों पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने और रैलियों के बीच कोई संबंध नहीं है. हेमंत बिस्वा ने शनिवार को कहा कि असम में चुनाव प्रचार रैलियों और बढ़ते कोविड -19 मामलों के बीच कोई संबंध नहीं है और स्टडीज से पता चला है कि जिन जगहों पर रैलियां हुई थीं, वहां से एक भी कोरोना वायरस केस रिपोर्ट नहीं हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी कैंडिडेट संक्रमित नहीं हुआ .

असम में विधानसभा चुनाव के लिए 27 मार्च और 1 अप्रैल और 7 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और राजनीतिक दलों ने पूरे राज्य में मार्च से 4 अप्रैल तक प्रचार किया था. राज्य में कोविड -19 मामले फरवरी में सबसे कम 396 थे और  मार्च में 875 हो थे.16 अप्रैल तक कोरोना के मामले 4,528 तक पहुंच गए.

मेरे निर्वाचन क्षेत्र में रैली की जगह नही आया कोई मामला- हेमंत 
 हेमंत ने कहा “हमने चुनावी रैलियों और नए कोविड मामलों के बीच लिंक कोई था क्या, यह जानन के लिए स्टडी की. लेकिन पाया गया कि किसी भी रैली वेन्यू से एक भी कोविड -19 केस रिपोर्ट नहीं हुआ है. मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 4 अप्रैल को सुवालकुची में एक रैली आयोजित की गई थी और वहां से अब तक एक भी कोविड का मामला सामने नहीं आया है. ”

बाहर से आने वाले लोगों से फैला संक्रमण
सरमा  ने आगे कहा “रैलियों और कोविद मामलों के बीच किसी ने भी लिंक एस्टेब्लिश नहीं किया है. जो एस्टेब्लिश हुआ है, वह यह है कि असम में कोविड मामलों में वृद्धि उन लोगों की वजह से हुई है जिन्होंने राज्य के बाहर से वायरस लाकर अपने परिवारों में फैलाया है. ” हेमंत बिस्वा ने कहा कि असम के कोविड के मामले केवल गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, तिनसुकिया जैसे व्यापारिक या औद्योगिक केंद्रों से रिपोर्ट किए गए हैं जहां मेजर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे हैं. 


यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियां रद्द की, कोरोना संक्रमण का बताया खतरा


India Corona Cases Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget