एक्सप्लोरर

देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- मातोश्री ने हमारे लिए बंद किए दरवाजे, शिवसेना से संबंधों को हमने नहीं तोड़े

देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- जहां तक मातोश्री की बात है तो उसने हमारे लिए अपने दरवाजे बंद किए, हमने वहां जाना बंद नहीं किया.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि शिवसेना नेतृत्व ने भगवा पार्टी से मुंह मोड़ा. यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जब फडणवीस से पूछा गया कि क्या वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘ मातोश्री’ जाएंगे? तब उन्होंने यह जवाब दिया.

बीजेपी नेता ने हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की थी. फडणवीस ने जलगांव में एकनाथ खडसे से भी मुलाकात की थी. बता दें कि खडसे भाजपा छोड़ पवार की पार्टी में शामिल हो गए थे. उन्होंने कहा,‘‘इन मुलाकातों का संदर्भ अलग था.’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘जहां तक मातोश्री की बात है तो उसने हमारे लिए अपने दरवाजे बंद किए, हमने वहां जाना बंद नहीं किया.’’ गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हो गई थी.

महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण द्वारा भाजपा नेता नितिन गडकरी की प्रशंसा करने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि अशोक चव्हाण ने हमारे नेता की प्रशंसा की लेकिन केवल उनकी प्रशंसा मत कीजिए बल्कि उनकी तरह काम भी कीजिए ताकि आपकी (चव्हाण) भी प्रशंसा हो.’’ 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान अगले महीने से गति पकड़ेगा. फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों की मांग पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी है. उन्होंने कहा, ‘‘अगले महीने से टीके की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget