एक्सप्लोरर

मुस्लिम महिलाओं के साथ कांग्रेस ने विश्वासघात किया: अनंत कुमार

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि शाह बानो की तरह ही इतिहास दोहराया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस, राहुल और सोनिया गांधी ने मुस्लिम महिलाओं के साथ विश्वासघात किया. लोगों को शांति पूर्वक आंदोलन कर कांग्रेस के ऊपर नैतिक दबाव डालना चाहिए.

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार कल समाप्त हुए संसद के मानसून सत्र में भी तीन तलाक बिल पेश नहीं कर सकी. सरकार ने इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है. केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार के लिए मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलवाना अहम विषय है पर बिल राज्यसभा मे लंबित पड़ा है. इस बिल को राज्यसभा की लिस्ट ऑफ बिजनेस में एक नम्बर पर रखा गया पर विपक्ष ने लेने नहीं दिया.

बीजेपी नेता अनंत कुमार ने कहा, ''शाह बानो की तरह ही इतिहास दोहराया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस, राहुल और सोनिया गांधी ने मुस्लिम महिलाओं के साथ विश्वासघात किया. लोगों को शांति पूर्वक आंदोलन कर कांग्रेस के ऊपर नैतिक दबाव डालना चाहिए. जो लोग मुस्लिम महिलाओं को उनका हक नहीं देने को तैयार हैं, वो महिला आरक्षण पर घड़ियाली आंसू क्यों बहा रहे हैं?''

उन्होंने कहा, ''अगर लोकसभा में एक मत से तीन तलाक का बिल पास हो सकता है तो राज्यसभा में अचानक कांग्रेस को क्या आपत्ति हो गयी?'' वहीं केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि राज्यसभा से 14 बिल पास किये और तीन तलाक़ का बिल भी पास होता अगर विपक्ष नहीं अड़ता. इससे साफ है कि विपक्ष मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय नहीं चाहता.

गौरतलब है कि मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा होनी थी पर विपक्ष तीन तलाक से पहले राफेल डील पर चर्चा करने पर अड़ा था. इसी के चलते राज्यसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा नहीं हो सकी और यह बिल मानसून सत्र में राज्यसभा से पास नहीं हो सका. तीन तलाक बजट सत्र में भी पास नहीं हो सका था. विपक्ष सरकार की तरफ से लाए गए बिल में बदलाव चाहता है.

अनंत कुमार ने मानसून सत्र को सफल बताते हुए कहा कि संसद का मानसून सत्र पिछले 20 सालों का सबसे सार्थक सत्र रहा है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में 118 फीसदी काम हुआ और राज्यसभा में 74 फीसदी काम हुआ.

घुसपैठिये ममता बनर्जी के वोट बैंक हैं, TMC को बंगाल से उखाड़ फेंकेंगे: अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget