एक्सप्लोरर

अमित शाह का बंगाल दौरा: रविवार को गृह मंत्री की मौजूदगी में BJP में शामिल हो सकते हैं कई TMC नेता

अमित शाह वैसे तो शुक्रवार रात ही कोलकाता पहुंच जाएंगे, लेकिन उनका दौरा शनिवार से शुरू होगा. शनिवार को शाह सबसे पहले सुबह में इस्कॉन मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. इसके बाद वो कोलकाता से हेलीकॉप्टर के ज़रिए नदिया ज़िले के मायापुर पहुंचेंगे.

कोलकाता: बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 11 बजे पश्चिम बंगाल के दौरे के मद्देनज़र कोलकाता पहुंचेंगे. बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पुख्ता करने को लेकर अमित शाह का ये दौरा अहम माना जा रहा है. गृह मंत्री की मौजूदगी में रविवार को टीएमसी के कई नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

क्या है अमित शाह का कार्यक्रम अमित शाह वैसे तो शुक्रवार रात ही कोलकाता पहुंच जाएंगे, लेकिन उनका दौरा शनिवार से शुरू होगा. शनिवार को शाह सबसे पहले सुबह में इस्कॉन मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. इसके बाद वो कोलकाता से हेलीकॉप्टर के ज़रिए नदिया ज़िले के मायापुर पहुंचेंगे. मायापुर में दोपहर का खाना खाने के बाद हेलिकॉप्टर के ज़रिए वो ठाकुरनगर पहुंचेंगे. बता दें कि उत्तर 24 परगना का इलाका ठाकुरनगर मतुआ समुदाय का गढ़ है.

ठाकुरनगर में अमित शाह सांसद शांतनु ठाकुर से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वहां वो एक रैली को भी संबोधित करेंगे. मायापुर और ठाकुरनगर के बाद गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता की साइंस सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

उसके अगले दिन यानी रविवार को गृह मंत्री सुबह दक्षिण कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ जाएंगे. इसके बाद वो ईश्वरचंद्र विद्यसागर की मूर्ती पर माल्यार्पण करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरे की सबसे अहम रैली हावड़ा में होनी है, अमित शाह हावड़ा के डुमुरजोला की रैली में भी शामिल होंगे. इसी रैली में अमित शाह की मौजदूगी में टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

अमित शाह दोपहर का खाना बागदी समुदाय के एक परिवार के साथ खाएंगे. इसके बाद वो हावड़ा के उलुबेरिया में एक रोड शो भी करेंगे. कोलकाता में काली माता मंदिर के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस लौटेंगे अमित शाह.

 किसान आंदोलन: 11 दौर की बातचीत बेनतीजा, कानून दो साल तक स्थगित, लाल किले पर हिंसा, अब तक क्या-क्या हुआ, जानें यहां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget