एक्सप्लोरर

भारत में ना हम मादक पदार्थ आने देंगे ना यहां से जाने देंगे: अमित शाह

गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर बिम्सटेक देशों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की गई.

नई दिल्ली: मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर बिम्सटेक देशों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि मादक पदार्थ भारत की सीमा में ना आने देंगे और ना यहां से जाने देंगे. भारत ने मादक पदार्थों के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. ये समस्या केवल भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व की है. हम दूसरे देशों से भी अपील करते हैं कि इस समस्या से निपटने के लिए एकजुटता दिखाएं. कॉन्फ्रेंस में कई देशों के राजदूत, बिम्सटेक के सदस्य और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी राकेश अस्थाना सहित गृह सचिव एके भल्ला मौजूद रहे.

अमित शाह ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि सभी देशों से बात करके पूरी दुनिया मे मादक पदार्थो की तस्करी रोकी जाए. आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया मे करीब 400 मिलियन डॉलर का लेनदेन मादक पदार्थों में होता है. इस काम की रोकथाम अकेले नहीं हो सकती. इसके लिए एक दूसरे का सहयोग करना होगा. शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने इसी सम्मेलन की शुरुआत की थी. मोदीजी के नेतृत्व में मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए पूर्ण योजना बनाई है.

शाह ने कहा कि बिम्सटेक इलाके में पूरी तरीके से ड्रग ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएंगे.  नशे की वजह से लत 15 से 64 साल के लोगों के भीतर पिछले 10 साल में 20 फीसदी बढ़ी हैं. ये आंकड़ा 27 करोड़ पहुंच चुका है. दुनिया भर में चार सौ बिलियन डॉलर का नशे का कारोबार होता है. अफगानिस्तान में तीन लाख हेक्टेयर में अफीम की खेती होती है जिसका काफी हिस्सा भारत में भी सप्लाई होता है. समुद्र के रास्ते भारत में म्यांमार नशीले पदार्थों की तस्करी होती है, सरकार ने ज्वाइंट कॉर्डिनेशन कमेटी की स्थापना की है. पुलिस अकादमी में नारकोटिक्स प्रिवेंशन विंग बनी है. सोशल मीडिया पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

यूपी: लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पर देसी बम से जानलेवा हमला, कई वकील भी घायल ट्रंप की अगवानी को पीएम मोदी तैयार, बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति का यादगार स्वागत किया जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget