एक्सप्लोरर

'नए मुस्लिम लीग नेता राहुल गांधी के...', मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर विवाद पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी एनर्जी ड्रिंग पीते दिखे थे. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उन्हें अपराधी कहा था. अब पूरे मामले पर बीजेपी नेता अमित मालवीय का बयान आया है.

Mohammed Shami Roza Row: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के दौरान भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रमजान में रोजा न रखने को लेकर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनकी आलोचना की थी. मौलाना ने शमी को "शरीयत की नजर में अपराधी" बताते हुए कहा कि उन्होंने रोजा न रखकर गलत किया है और खुदा को जवाब देना होगा.

इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर विवाद छिड़ गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया.

अमित मालवीय का बयान
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा,"मोहम्मद शमी को मुस्लिम मौलवी की ओर से निशाना बनाए जाने के बाद अब हम नए मुस्लिम लीग नेता राहुल गांधी के समर्थन में पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस, जिसने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सेमीफाइनल से पहले निशाना बनाया था, अब शमी के मामले में चुप है, लेकिन हम अपने राष्ट्रीय आइकन शमी के साथ खड़े हैं. कांग्रेस भारतीयों से नफरत करती है, उन्हें कभी माफ न करें."

शमी की बहन मुमताज का जवाब
शमी की चचेरी बहन मुमताज ने अपने भाई के समर्थन में कहा, "मोहम्मद शमी देश के लिए खेल रहे हैं. कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भी रोजा नहीं रखते हैं और मैच खेलते हैं, तो यह कोई नई बात नहीं है. यह शर्मनाक है कि उनके बारे में ऐसी बातें कही जा रही हैं."

धार्मिक विद्वानों की प्रतिक्रिया
शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि यह बयान सस्ती लोकप्रियता के लिए दिया गया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि खेलने वाले खिलाड़ियों को रोजा न रखने की छूट है. मौलाना यासूब अब्बास ने कहा,"रोजा और रमजान को विवाद में शामिल करना गलत है. यह हर व्यक्ति का व्यक्तिगत निर्णय होता है."

बता दें कि मोहम्मद शमी के रोजा न रखने के मुद्दे पर धार्मिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. वहीं, धार्मिक विद्वानों और शमी के परिवार ने मौलाना की आलोचना करते हुए इसे अनावश्यक विवाद बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget