एक्सप्लोरर

दिवंगत बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने प्रियंका गांधी को लिखा खत, पूछा- मुख्तार को क्यों बचा रही हैं?

अपने खत में अलका राय ने लिखा कि आखिर वोटबैंक की मजबूरी में आप क्यों एक कुख्यात अपराधी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा.

नई दिल्ली: दिवंगत बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भावुक चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी लिखकर अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा है कि वे और उनकी पार्टी मुख़्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी को क्यूं बचा रही है?

अलका राय ने ये पत्र तब लिखा है जब ख़बर आयी कि यूपी की पुलिस मुख़्तार अंसारी को पंजाब के रोपड जेल में लेने गयी थी लेकिन मुख़्तार अंसारी के बीमार होने और डिप्रेशन में होने का सर्टिफिकेट यूपी पुलिस को पकड़ा दिया गया. रोपड जेल ने इसके बाद माफिया मुख़्तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया. यूपी पुलिस कोर्ट का वारंट लेकर पंजाब के रोपड जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी को लेने पहुंची थी.

मुख़्तार अंसारी पर बीजेपी नेता कृष्णानन्द राय की हत्या का आरोप है. अब कृष्णानन्द राय की पत्नी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को चिट्ठी लिखाकर इस मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है.

अलका राय ने ख़त में क्या लिखा है?

अलका राय ने लिखा, “श्रीमती प्रियंका वाड्रा जी. सादर नमस्कार. आदरणीय महोदया, मेरा नाम अलका राय है. मैं विधवा हूं और विगत 14 वर्षों से मैं अपने पति व लोकप्रिय विधायक रहे स्व. श्री कृष्णानंद राय जी की नृशंस हत्या के विरुद्ध इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हूं. उस जुल्मी के खिलाफ जिसे आज आपकी पार्टी और पंजाब राज्य में आपकी सरकार खुला संरक्षण दे रही है.”

खत में लिखा गया है, “उत्तर प्रदेश की तमाम अदालतों से मुख्तार अंसारी को तलब किया जा रहा है. परंतु पंजाब सरकार उसे उत्तर प्रदेश भेजने को तैयार नहीं है. हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर मुझे और मुझ जैसे सैकड़ों लोगों को इंसाफ से वंचित किया जा रहा है.”

अलका राय आगे लिखती हैं, “यह बेहद शर्मनाक है कि आपकी राजनीतिक पार्टी और उसके नेतृत्व की सरकार इतनी निर्लज्जता के साथ मुख्तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधी के साथ खुल कर खड़ी है. कोई भी ये स्वीकार नहीं करेगा कि ये सब कुछ आपकी और राहुल जी की जानकारी के बगैर हो रहा है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मुख्तार अंसारी पेशेवर अपराधी है. उसने तमाम निर्दोषों की बेरहमी से हत्या की है. अनेक माताओं-बहनों का उसने सुहाग उजाड़ा है तो तमाम बच्चों के सिर से उसने पिता का साया छीना है. प्रत्येक पीड़ित को उस क्षण की प्रतीक्षा है, जब मुख्तार जैसे दुर्दांत अपराधी को उसके किए की कड़ी सजा मिलेगी.”

अपने खत में उन्होंने लिखा, “इंसाफ की आस में हमारा हर दिन व हर रात तिल-तिल कर गुजर रहा है. आप खुद भी एक महिला हैं. ऐसे में मेरा आपसे विनम्रता से सवाल है कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं? क्या आपको हम जैसी अबलाओं का दर्द नहीं दिख रहा? मेरी खुद की कहानी इस बात का प्रमाण है कि कैसे कानून का मजाक उड़ा कर मुख्तार वर्षों से सुरक्षित बचा हुआ है. यह बेहद खेदजनक है कि आप और आपकी पार्टी मुख्तार जैसे घिनौने अपराधियों के साथ खुल कर खड़ी है.”

खत में ये भी कहा गया, “मीडिया के माध्यम से मुझे ये पता चला है कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ियां मुख्तार अंसारी को लेने गईं तब पंजाब सरकार ने उसे बचाने के लिए 3 महीने का बेड रेस्ट दे दिया. मैं और मेरे जैसे सैकड़ों लोग इस बात से हताश हैं, जिन्हें आज भी इंसाफ का इंतजार है.”

अलका राय आगे लिखती हैं, “आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जनता के मन में ये कौतूहल है कि मुख्तार को लेकर उठ रहे तमाम सवालों पर आखिर प्रियंका जी और राहुल जी खामोश क्यों हैं? आखिर वोटबैंक की मजबूरी में आप क्यों एक कुख्यात अपराधी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा. मुझे विश्वास है कि यदि आपके मन में थोड़ी भी संवेदना होगी तो आप ना सिर्फ मेरे पत्र का जवाब देंगी बल्कि मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने में मेरी मदद भी करेंगी. आपकी…अलका राय..पत्नी स्व. श्री कृष्णानंद राय.” जाहिर तौर पर इस चिट्ठी के सामने आने के बाद अब माफिया मुख़्तार अंसारी को लेकर राजनीति शुरू हो जाएगी.

31 अक्टूबर को देश की पहली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, इसमें उड़ान भी भरेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget