एक्सप्लोरर

जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर नीतीश कुमार को बीजेपी सांसद की सलाह, कहा- जागरूकता के साथ ही कड़े कानून की दरकार

राज्यसभा में बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को भी समझना चाहिए कि सालों से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चर्चा और समझने समझाने का काम ही चल रहा है. लेकिन अब तक कुछ खास नहीं हुआ.

नई दिल्ली: जनसंख्या नियंत्रण नीति और कानून को लेकर एनडीए में भी अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून से ज्यादा लोगों को जागरूक कर जनसंख्या नियंत्रण करने की बात पर जोर दिया तो अब बीजेपी के नेता नीतीश कुमार को सलाह दे रहे हैं कि नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान पिछले चार दशकों से चल रहा है लेकिन कुछ खास असर नहीं हुआ. लिहाजा आज की तारीख में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून की जरूरत है जिससे कि देश में जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सके.

राज्यसभा में बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को भी समझना चाहिए कि सालों से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चर्चा और समझने समझाने का काम ही चल रहा है. लेकिन अब तक कुछ खास नहीं हुआ. लिहाजा जरूरी है कि अब इसको लेकर अब कानून बनाया जाए. राकेश सिन्हा का कहना है कि इस मुद्दे पर उन्होंने संसद में प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश किया है जिस पर मानसून सत्र के दौरान चर्चा हो सकती है. इस प्राइवेट मेंबर बिल में राकेश सिन्हा के मुताबिक उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि अगर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होता है तो उसके कठोर यानी सजा वाले हिस्से को लागू करने से पहले 18 महीने का वक्त दिया जाए और इस दौरान लोगों को समझने समझाने का काम हो जाएगा.

बीजेपी सांसद ने कहा कि यह जनसंख्या नियंत्रण कानून किसी एक जाति, धर्म और विशेष क्षेत्र के लिए नहीं होगा बल्कि सभी लोगों के लिए होगा. सिन्हा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भी 2019 में लाल किले की प्राचीर से संसाधन और आबादी के बीच सामंजस्य की बात कही थी. इस वजह से ही देश में आज की तारीख में कड़े कानून की जरूरत है और ये बात नीतीश जी को भी समझना चाहिए.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार हाल ही में अपनी नई जनसंख्या नियंत्रण नीति लेकर आई है और इसके साथ ही राज्य विधि आयोग जनसंख्या नियंत्रण बिल पर जनता से सुझाव मांग रहा है. उसी के बाद से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर से देश भर में चर्चा शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पप्पू यादव ने कसा तंज, ‘सरकार चलाने में फेल तो वोट के लिए खेल’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget