एक्सप्लोरर

BJP के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, संकल्प पत्र के लिए दस करोड़ लोगों से सुझाव मांगेगी

अमित शाह ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी और बाकी पार्टियों में बहुत बड़ा अंतर है. भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंतर आतंरिक लोकतंत्र है. जिस पार्टी के अंतर आतंरिक लोकतंत्र होता है, वही पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है.''

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज औपचारिक रूप से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बीजेपी इस बार संकल्प पत्र के लिए बीजेपी इस बार डोर टू डोर अभियान चलाने जा रही है. अमित शाह ने बताया कि संकल्प पत्र के लि एबीजेपी के कार्यकर्ता अगले एक महीने में दस करोड़ लोगों से उनकी राय जानेंगे.

'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''देश तेज़ी से आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है. ये फैसला देश की जनता करने जा रही है कि किस व्यक्ति और पार्टी के हाथ मे देश की धुरी रहेगी..''

अमित शाह ने कहा, ''2014 में लोग असमंजस में थे कि देश की हालत सुधर पाएगी क्या? उससे पहले देश की दशा सुधारने वाले फैसले नहीं लिए गए. लोकलुभावन योजनाओं में बजट को जाया किया गया. लोकलुभावन वादे किए गए. वित्तीय अनुशासन की धज्जियां उड़ गई. युवाओं को जोड़ने के लिए कोई रणनीतिक निर्णय नहीं लिए गए."

देश की सरकार देश की समस्याओं के निवारण की जगह सरकार टिकाने में व्यस्त हो गए. नतीजा ये रहा कि देश मे 5 साल की सरकारें बनने लगीं. 2014 में जनता ने एक बड़ा फैसला लिया. 30 साल के बाद, आज़ादी के बाद पहली बात किसी गैर कांग्रेसी सरकार को पूर्ण बहुमत दिलाया.''

'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' के बारे में बताते हुए अमित शाह ने कहा, ''संकल्प पत्र लोकतांत्रिक करण का अनूठा प्रयोग कर रहे हैं. सात अलग अलग तरीके से हम लोगों से संपर्क करने वाले हैं. 10 करोड़ लोगों से हमारे कार्यकर्ता संपर्क करने वाले हैं. उनसे मिले सुझावों के आधार पर बीजेपी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी."

अमित शाह ने बताया, ''300 रथ, 7700 मतपेटी देश की जनता के पास जाएंगी. हर राज्य में 20 लोगों की टीम तैनात की जाएगी. आने वालों सवालों और सुझाव 12 विभागों के बीच बांटे जाएंगे. इसके आधार पर संकल्प पत्र तैयार होगा. संकल्प पत्र से ही बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार होगा, ये एक प्रयोग है जो देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए हैं.''

इस मौके पर अमित शाह विरोधियों पर हमला करना नहीं भूले. अमित शाह ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी और बाकी पार्टियों में बहुत बड़ा अंतर है. भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंतर आतंरिक लोकतंत्र है. जिस पार्टी के अंतर आतंरिक लोकतंत्र होता है, वही पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है.''

कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''जनभागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है. देश में पहली बार कोई राजनीतिक दल अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए इतने बड़े स्तर पर जनसंपर्क करने जा रहा है. बीजेपी के इस कार्यक्रम में तमाम केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget