एक्सप्लोरर

गठबंधन पर फडणवीस की शिवसेना को दो टूक, कहा- ‘असहाय नहीं है BJP, ये वो पार्टी है जो 2 से 200 तक पहुंची’

सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा था कि शिवसेना की शर्ते मानते हुए बीजेपी महाराष्ट्र में 24-24 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक जवाब दिया है. लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना से गठबंधन को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी असहाय नहीं है, बल्कि ये वो पार्टी है जो दो सीटों से 200 सीटों तक पहुंची है. दरअसल आज शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने खुद की पार्टी को राज्य में बड़ा भाई बताया है. साथ ही राउत ने बीजेपी के 50-50 के फॉर्मूले की भी कोई जानकारी होने से इनकार किया है.

देवेंद्र फण्डवीस ने क्या कहा है?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, ‘’बीजेपी असहाय नहीं है. हां हम गठबंधन चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के विकास के लिए. उन लोगों के हाथ में पावर नहीं देना चाहते जो लंबे समय तक देश को लूटना चाहते हैं. हम गठबंधन में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम असहाय नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी वो पार्टी है जो दो सीटों से 200 सीटों तक पहुंची है.’’

शिवसेना ने क्या कहा है?

सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा था कि शिवसेना की शर्ते मानते हुए बीजेपी महाराष्ट्र में 24-24 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई है. लेकिन शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने खुद की पार्टी को राज्य में बड़ा भाई बताया है. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में हम बड़े भाई की भूमिका में थे और हम बड़े भाई की भूमिका में ही रहेंगे. बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है. हमारे पास बीजेपी की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है. हम यहां ऐसा कोई प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए भी नहीं बैठे हैं. शिवसेना बड़े भाई की भूमिका ही निभाएगी.'' आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 48 सीटो में से 24 पर चुनाव लड़ा था, जबकि शिवसेना के हिस्से 20 सीटें आई थी. मोदी लहर में बीजेपी 24 में से 23 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी, वहीं 18 सीटें शिवसेना के खाते में गई थीं. लेकिन बाद में दोनों पार्टियों के रिश्ते में दरार आ गई और 2014 के आखिर में राज्य में हुआ विधानसभा चुनाव बीजेपी-शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा.

लोकसभा चुनाव: शिवसेना के आगे झुकी बीजेपी, तैयार किया 50-50 फॉर्मूला

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य की 288 सीटों में से 122 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बनी. हालांकि नतीजे आने के कुछ वक्त बाद ही शिवसेना महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गई. लेकिन सरकार का हिस्सा होने के बावजूद शिवसेना केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रही है.

यह भी पढ़ें-

बड़ी जीत: तीसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, 10 साल बाद 3-0 से जीती सीरीज NCC कैडेट्स के बीच बोले पीएम- हम किसी को छेड़ते नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ते नहीं लोकसभा चुनाव: CM केजरीवाल बोले- मोदी भक्त कभी देश भक्त नहीं हो सकता लोकसभा चुनाव: शिवसेना के आगे झुकी बीजेपी, तैयार किया 50-50 फॉर्मूला वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget