एक्सप्लोरर

कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ BJP देशभर में करने जा रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस

इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने झूठ बोला है और सुप्रीम कोर्ट को गलत जानकारी देकर गुमराह किया कि PAC ने CAG रिपोर्ट देखी है.

नई दिल्ली: राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों के खिलाफ अब बीजेपी देशभर में 70 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. इन सभी जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सोमवार को होने वाली है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय 'कांग्रेस का खुलासा' रखा गया है. इस विषय का चुनाव इसलिए किया गया है क्योंकि कांग्रेस केंद्रीय सरकार के खिलाफ षड्यंत्र और देश की रक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है.

इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने झूठ बोला है और सुप्रीम कोर्ट को गलत जानकारी देकर गुमराह किया कि PAC ने CAG रिपोर्ट देखी है. इस विवाद को बढ़ता देख सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सुधार की अपील की है.

राफेल डील पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पैराग्राफ 25 में सुधार की अपील की है. सरकार ने कहा है कि सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी को कोर्ट ने दूसरे ढंग से लिया जिससे फैसले के बाद कुछ विवाद हुए.

क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी. साथ ही इस सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अरबों डॉलर कीमत के राफेल सौदे में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके सामने पेश किए गये दस्तावेज बताते हैं कि केंद्र सरकार ने राफेल लड़ाकू जेट के मूल्य निर्धारण ब्योरे से संसद को अवगत नहीं कराया, लेकिन उसने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के सामने इसका खुलासा किया शीर्ष अदालत ने कहा कि कैग रिपोर्ट को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) परख भी चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Assam Flood: डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, 4 लाख लोग प्रभावित
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक के खिलाफ बिल, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget