एक्सप्लोरर

2019 चुनाव तक बीजेपी के अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, पार्टी में नहीं होगा चुनाव

बीजेपी की बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव अमित शाह के नेतृत्व में लड़े जाने का फैसला लिया गया. यानि अमित शाह जनवरी 2019 के बाद भी अध्यक्ष बने रहेंगे.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में जारी है. बैठक में मुख्य रूप से 2019 लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में मजबूती से उतरने को लेकर रणनीति तय की जा रही है. बैठक में आज संगठन को लेकर अहम फैसले लिए गए. पार्टी ने संगठन के चुनाव एक साल के लिए टाल दिये हैं.

साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव अमित शाह के नेतृत्व में लड़े जाने का फैसला लिया गया. अमित शाह जनवरी 2019 के बाद भी अध्यक्ष बने रहेंगे. शाह का बतौर अध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल जनवरी में खत्म होने वाला है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि हमें 2014 से ज्यादा प्रचंड बहुमत के साथ 2019 में जितना है. हमारे पास दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं. पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) के विधानसभा चुनाव के अलावा तेलंगाना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

आपको बता दें कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हो रही है और इसके केंद्रीय विषयवस्तु में पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं.

तेलंगाना: विधानसभा भंग होते ही चढ़ा चुनावी रंग, मैदान में साउथ के 'योगी' को उतारेगी बीजेपी

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी के खिलाफ विपक्ष डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर हमलावर है. साथ ही देशभर में एससी-एसटी एक्ट को लेकर आंदोलन हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुए सवर्ण आंदोलन पर अमित शाह ने कहा, ''एससी-एसटी एक्ट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन 2019 के चुनावों पर इसा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.''

राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समापन भाषण देंगे. बीजेपी केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय की पहल और आर्थिक सफलताओं को रेखांकित कर सकती है जिसका लक्ष्य गरीब सशक्तिकरण है.

PM मोदी पर मनमोहन का वार, बोले- बेरोजगारी बढ़ी, दलित-अल्पसंख्यकों में असुरक्षा का माहौल

तेलंगाना: चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता के आर सुरेश रेड्डी हुए टीआरएस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget