एक्सप्लोरर

BJP बोली- दलाल भंडारी को नहीं मिली राफेल डील इसलिए कांग्रेस कर रही है विरोध

संबित पात्रा ने कहा है कि राफेल डील में सिर्फ और सिर्फ रोबर्ट वाड्रा को दलाली नहीं मिलने के कारण कांग्रेस पार्टी ने राफेल डील को पूरा नहीं होने दिया.

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर संग्राम जारी है. बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा के मित्र संजय भंडारी की कंपनी को राफेल डील नहीं मिली इसलिए कांग्रेस मोदी सरकार का विरोध कर रही है. बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए प्रवक्ता संबित पात्रा ने यह भी कहा कि दलाल संजय भंडारी ने रॉबर्ट वाड्रा को 19 करोड़ रुपए का गिफ्ट भी दिया था.

संबित पात्रा ने कहा, ‘’राफेल खरीद में कांग्रेस पार्टी को कमीशन खाने को नहीं मिला इसीलिए कांग्रेस पार्टी छटपटा रही है. रॉबर्ट वाड्रा के मित्र संजय भंडारी की कंपनी 'Offsets India Solutions' जो कांग्रेस की सरकार के समय रक्षा सौदों में दलाली करकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम करती थी, उसको साल 2014 में मोदी सरकार की तरफ से Red flag कर दिया गया.’’

राफेल विवाद: पाकिस्तान के बाद अब वाड्रा की एंट्री, BJP ने कहा- 'जीजा' को फायदा पहुंचाने के लिए सौदा कैंसिल किया गया

संबित पात्रा ने पूछा, ‘’राफेल खरीद से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेज जो सिर्फ रखा मंत्रालय में होने चाहिए थे रॉबर्ट वाड्रा के अभिन्न मित्र संजय भंडारी के घर से निकले है, ये कागज़ वहां तक कैसे पहुंचे?’’ उन्होंने कहा, ‘’हथियारों के दलाल संजय भंडारी की तरफ से रॉबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में 19 करोड़ रुपये का फ्लैट ख़रीदा गया था.’’ संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘’राफेल डील में सिर्फ और सिर्फ रॉबर्ट वाड्रा को दलाली नहीं मिलने के कारण कांग्रेस पार्टी ने राफेल डील को पूरा नहीं होने दिया.’’

'जीजा' को फायदा पहुंचाने के लिए सौदा कैंसिल किया गया- BJP

इससे पहले बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने फ्रांस के साथ राफेल समझौता इसलिए कैंसिल कर दिया था, क्योंकि इसे बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को 'बिचौलिए' के तौर पर स्वीकार नहीं किया. बीजेपी का ये हमला कांग्रेस अध्यक्ष के उस ट्वीट के बाद आया जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम मोदी को "भारत का कमांडर इन थीफ" बता दिया था. बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इसलिए राफेल सौदा रद्द करना चाहते थे क्योंकि वो अपनी बहन प्रियंका के पति वाड्रा से जुड़ी एक कंपनी को फायदा पहुंचाना चाहते थे.

बिना कमीशन जिंदा नहीं रह सकता गांधी परिवार: रवि शंकर प्रसाद

आज राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें बेशर्म कह दिया. रविशंकर प्रसाद ने कहा गांधी परिवार बिना कमीशन के जिंदा नहीं रह सकता. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी बेशर्म हैं, गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं. आजाद भारत में किसी पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया. प्रधानमंत्री की व्यक्तित्व दीपक की तरह ईमानदार है.'' प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी की परेशानी मैं समझता हूं. फ्रांस्वां ओलांद ने अपने बयान को वापस ले लिया लेकिन राहुल गांधी उनके साथ काम कर रहे थे. जब उन्हें (ओलांद को) लगा कि वो फंस जाएंगे तो पीछे हट गए.''

बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

हार के डर से कांग्रेस किसी भी पार्टी की गोद में बैठने को तैयार: पीएम मोदी

बेशर्म हैं राहुल गांधी, बिना कमीशन गांधी परिवार जिंदा नहीं रह सकता: रवि शंकर प्रसाद

उत्तर भारत में बारिश का कहर, हिमाचल में ठंड बढ़ी, पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद, तस्वीरों में देखें- तबाही का मंजर

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सांसदों-विधायकों की वकालत प्रैक्टिस पर रोक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget