एक्सप्लोरर

Swati Maliwal: 'केजरीवाल के साथ घूम रहा मारपीट करने वाला PA विभव कुमार', स्वाति मालीवाल केस को लेकर BJP ने लगाया आरोप

BJP on Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास स्वाति मालीवाल के साथ हुई 'मारपीट' और 'दुर्व्यवहार' की बात स्वीकार कर चुकी है.

Swati Maliwal News: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हुई 'मारपीट' का मुद्दा गरमाता जा रहा है. बीजेपी ने गुरुवार (16 मई) को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' करने वाला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीए विभव कुमार उनके साथ ही घूम रहा है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभव कुमार केजरीवाल के साथ दिखा है.

गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास गुंडागर्दी का घर बन चुका है. जेल सीएम पहले बेल सीएम बने और अब 4 जून को फेल सीएम बन जाएंगे. बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उस वक्त उन्होंने स्वाति मालिवाल को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला. वहां पर अखिलेश भी बैठे थे, उन्हें भी महिला सम्मान की कोई चिंता नहीं है.  

केजरीवाल के साथ लखनऊ में विभव कुमार: बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पीएम पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्हें खुद भी अपने पीएम विभव कुमार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. दिल्ली सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पास महिला सम्मान के लिए कोई जगह नहीं है. भाटिया ने कहा कि मारपीट का आरोपी विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के साथ समाजवादी पार्टी के ऑफिस में दिख रहा है. गुरुवार सुबह केजरीवाल के लखनऊ पहुंचने की तस्वीरों में विभव कुमार को उनके साथ देखा गया है. 

आप ने स्वीकारी मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' की बात

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार (14 मई) को सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ हुए 'दुर्व्यवहार' को स्वीकार किया था. उन्होंने कहा था, "कल (सोमवार) को मालीवाल दिल्ली के मुख्यंमत्री के घर पर उनसे मिलने गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनसे मुलाकात के लिए इंतजार कर रही थीं. उस समय विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. ये अत्यंत निंदनीय घटना है. केजरीवाल ने इस घटना का संज्ञान लिया है और वह कड़ी कार्रवाई करेंगे."

स्वाति मालीवाल पर पूछे सवाल को केजरीवाल ने टाला

वहीं, गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब स्वाति मालीवाल को लेकर अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो वो उसे टाल गए. दूसरी ओर उनके बगल में बैठे संजय सिंह ने माइक अपनी ओर किया और उल्टा सवाल कर दिया कि जब मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और बीजेपी के सहयोगी प्रज्वल रेवन्ना पर यौन अपराध के आरोप लगे तो उसका क्या हुआ. 

संजय सिंह ने कहा, "जब हमारी पहलवान बेटियां जंतर-मंतर पर न्याय के लिए लड़ रही थीं, तब महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ही थीं, जो उनका समर्थन करने गईं और पुलिस ने उन्हें घसीटकर पीटा." उन्होंने कहा कि ये कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जो सत्तारूढ़ दल के महिलाओं के प्रति रवैये को दिखाते हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सियासी 'भूचाल', कहां हैं स्वाति मालीवाल? चुनाव के बीच 'मारपीट' को मुद्दा बना AAP को घेर रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget