एक्सप्लोरर

उपचुनाव के जरिए राष्ट्रपति चुनाव पर है BJP की नजर

नई दिल्ली: आठ राज्यों की दस विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. उपचुनाव की दस सीटों में से पांच सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.  राजस्थान की धौलपुर सीट बीएसपी से बीजेपी ने छीनी, इसके अलावा मध्य प्रदेश-हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और असम की एक सीट भी बीजेपी के खाते में आई हैं. आपको बता दें कि बीजेपी ने उपचुनाव में भी पूरा जोर इसलिए लगा रखा था क्योंकि नजरें राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हैं जो तीन महीने बाद होने हैं. जानें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को कितने वोट चाहिए और कितने वोट कम पड़ रहे हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए चाहिए 5, 46, 828 वोट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा और राज्य सभा के 771 सांसदों के कुल 5 लाख 45 हजार 868 वोट हैं. जबकि पूरे देश में 4120 विधायकों के 5 लाख 47 हजार 786 वोट. इस तरह कुल वोट 10 लाख 93 हजार 654 हैं और जीत के लिए आधे से एक ज्यादा यानी 5 लाख 46 हजार 828 वोट चाहिए.

राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं देते मनोनीत सांसद

लोकसभा में अभी एनडीए के पास 339 सांसद हैं और राज्यसभा में 74 सांसद हैं. चूंकि मनोनीत सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं देते इसलिए लोकसभा के 337 सांसद और राज्यसभा के 70 सांसद वोट देंगे. एक सांसद के वोट का मूल्य 708 होता है इस हिसाब से लोकसभा में एनडीए के 2 लाख 38 हजार 596 वोट हैं और राज्यसभा में एनडीए के 49 हजार 560 वोट हैं. यानी एनडीए के सांसदों के 2 लाख 88 हजार 156 वोट हुए. लेकिन अब भी 2 लाख 58 हजार 672 वोट कम पड़ रहे हैं.

उपचुनाव से बीजेपी को मिले 485 वोट

राष्ट्रपति चुनाव में विधायक भी वोट देते हैं. इसीलिए उपचुनाव भी मोदी सरकार के लिए इतना जरूरी था. अब जानिए उपचुनाव से बीजेपी को कितने वोट मिल रहे हैं. आपको बता दें कि दिल्ली के एक विधायक के वोट की कीमत 58 है. हिमाचल प्रदेश में एक विधायक के वोट का मूल्य 51 है. असम में एक विधायक का वोट मूल्य 116 है. राजस्थान में एक विधायक का वोट मूल्य 129 है और मध्यप्रदेश में एक विधायक का वोट मूल्य 131 है. यानी उपचुनाव से बीजेपी को 485 और वोट मिल गए.

BJP के पास अब भी कम हैं 13 हजार 751 वोट 

हर राज्य के विधायक के वोट का मूल्य अलग होता है क्योंकि जनसंख्या के हिसाब से विधायक के वोट का मूल्य तय होता है. 29 राज्यों में से 17 राज्यों में एनडीए की सरकार है. इस उपचुनाव को मिलाकर सभी राज्यों में एनडीए के 1810 विधायक हो गए जिनके वोट का मूल्य 2 लाख 44 हजार 921 वोट हुए. यानी जरूरी के 2 लाख 58 हजार 672 से अब भी 13 हजार 751 वोट कम हैं. अब ये वोट चुनाव से नहीं दलों को साथ लेकर ही एनडीए जुटा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget