एक्सप्लोरर

AAP vs BJP: गुजरात का बीजेपी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा दिल्ली के स्कूल, AAP का आरोप- स्टोर रूम का बनाया वीडियो

AAP vs BJP: बुराड़ी से विधायक आप विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल न तो किसी अध्यापक से मिला और न ही स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाक़ात की.

AAP vs BJP: गुजरात (Gujara) से बीजेपी (BJP) का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली ( Delhi) के स्कूल (School), अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक देखने दिल्ली पंहुचा तो इस पर सियासत भी तेज हो गई है. दरअसल बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली पहुंचा था और उनसे दिल्ली का एक स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखा. अगले दिन बुधवार को बीजपी का यह प्रतिनिधिमंडल दोबारा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी ख़ास इलाके का एक सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) देखने पहुंच गया.

प्रतिनिधिमंडल जब स्कूल से निकला तो फिर आप (AAP) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा उसी स्कूल में पंहुच गए और आरोप लगाया कि बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल स्कूल तो आया, लेकिन स्कूल की जगह स्टोर रूम और स्क्रैप रूम का वीडियो बनाकर चला गया. संजीव झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल ना तो किसी अध्यापक से मिला और न ही स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाक़ात की, जबकि वो खुद बीजेपी के नेताओं को पूरा स्कूल दिखाना चाहते थे.

मनोज तिवारी ने झा के आरोपों पर कही ये बात 
गुजरात के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तरी पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी स्कूल देखने पंहुचे थे. ऐसे में जब मनोज तिवारी से आप विधायक के आरोपों पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि अगर वो स्टोर रूम या स्क्रैप रूप ही है. वहां पर क्लासरूम के साइन बोर्ड क्यों लगाए गए हैं.  मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कुछ ही स्कूल ठीक करवाए हैं, जबकि ज़्यादातर स्कूल बेहद ख़राब स्थिति में हैं. स्कूलों को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी झूठ फैलाती है.

आप का दावा

इस बीच आम आदमी पार्टी ने 5 विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया और कहा कि आप विधायकों का ये प्रतिनिधिमंडल गुजरात से आए बीजेपी नेताओं को स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक दिखाएगा. आप विधायकों के इस प्रतिनिधिमंडल में कालकाजी से विधायक आतिशी, ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, बुराड़ी से विधायक संजीव झा और किराडी से विधायक ऋतुराज झा को शामिल किया गया है.

आप के ये सभी विधायक बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय के पास ही दिल्ली के एक सरकारी स्कूल सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय पहुंचे, जहां पर बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए कई तैयारियां पहले से की गई थीं, लेकिन इस बीच खबर आई कि बीजेपी का ये प्रतिनिधिमंडल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंच गया. इस पर आप विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम उनका दो दिन से इंतज़ार कर रहे हैं ताकि उनकी इच्छा के हिसाब से उन्हें स्कूल और अस्पताल दिखा सकें, लेकिन वो आए ही नहीं.

अगले हफ्ते गुजरात जाएगा आप प्रतिनिधिमंडल 
इन विधायकों ने कहा कि अगले हफ्ते  पार्टी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल भी गुजरात के स्कूल देखने जाएगा और इस दौरान वो उम्मीद करते हैं कि उनका भी इसी तरह स्वागत किया जाएगा और स्कूल देखने दिया जाएगा. आप प्रतिनिधिमंडल में शामिल अतिशी ने कहा, “हम उनका इस स्कूल में इंतजार कर रहे थे. हमने गुजरात से आए प्रतिनिधिमंडल के स्वागत का पूरा इंतजाम किया हुआ था. गेट पर उनके स्वागत के लिए बोर्ड लगा था, उनके चाय नाश्ते का इंतजाम किया था.

हमने स्टूडेंट्स के काम का एग्जीबिशन लगाया हुआ था. हम चाहते हैं कि गुजरात बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल आकर यह स्कूल देखें,  क्योंकि 7 साल पहले यही स्कूल टेंट में चलता था, डेस्क बेंच टूटे-फूटे हुआ करते थे, बाहर कूड़े का ढेर हुआ करता था, लेकिन आज यही स्कूल वर्ल्ड क्लास बना हुआ है. दिल्ली के लोग यहां एडमिशन के लिए सिफारिश लगाते हैं.”

आतिशी ने कहा, “आज ही सुबह गुजरात के न्यूज़ पेपर्स में खबर आई है कि उनके स्मार्ट स्कूल में भी बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि असली स्मार्ट स्कूल कैसा होता है, यह देखने के लिए गुजरात का प्रतिनिधिमंडल आएगा लेकिन वो नहीं आए.”

सिसोदिया ने किया था गुजरात के स्कूलों का दौरा 
दरअसल इसी साल अप्रैल के महीने में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) गुजरात के कुछ सरकारी स्कूल देखने गए थे जिसके बाद उन्होंने गुजरात के सरकारी स्कूलों को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा था, “मुझे दुख हुआ कि आजादी के 75वें साल में गुजरात में जहां 27 साल से बीजेपी का शासन है. वहां पर ऐसे स्कूल देखने को मिल रहे हैं. मैं ये नहीं कहता कि गुजरात के सारे स्कूल खराब हैं. कुछ स्कूल अच्छे भी करवाए गए होंगे, लेकिन 27 साल के शासन के बाद एक भी स्कूल अगर ऐसा पाया जाता है तो ये देश के लिए ठीक नहीं है.”

सिसोदिया ने कहा, “जब हम वहां गए तो अलग अलग जगह से फोटो आने लगे कि हमारे स्कूलों को भी देखें, हर जगह यही हालात हैं, पढ़ाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति है.” इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी आगामी चुनावों को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार गुजरात में चुनावी रैली कर रहे हैं और इस दौरान वो गुजरात के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पर सवाल खड़े करते रहे है ऐसे में अब गुजरात (Gujarat) से बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली के स्कूल और अस्पताल देखने दिल्ली पंहुचा है ताकि आम आदमी पार्टी का इस मुद्दे पर जवाब दे सके.

यह भी पढ़ें: 

GST Rate Hikes: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- ... जीएसटी अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का विकराल रूप ले चुका है

Udaipur Murder Case: इस फिल्म मेकर ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर जावेद अख्तर पर कसा तंज, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget