एक्सप्लोरर

BJP On Uddhav Thackeray: 'मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो गए...', उद्धव ठाकरे के 'मोगैंबो' वाले तंज पर बीजेपी का पलटवार

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने रविवार (19 फरवरी) को अमित शाह पर तंज कसते हुए उनको मोगैंबो बताया था. अब बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने पलटवार किया है.

BJP Counter Attack On Uddhav Thackeray: शिवसेना पर चुनाव आयोग के फैसले ने महाराष्ट्र के राजनीतिक पारे को काफी बढ़ा दिया है. उद्धव ठाकरे गुट और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी ने मिस्टर इंडिया फिल्म का डॉयलॉग इस्तेमाल करते हुए कहा, "मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो गए." इससे पहले उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विलेन बताते हुए कहा था "मोगैंबो खुश हुआ." बीजेपी ने उद्धव को उनकी ही भाषा में करारा जवाब देने की कोशिश की है. 

मुंबई से बीजेपी के विधायक अतुल भातखलकर ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा, "वह खुद मिस्टर इंडिया बन रहे हैं. महाराष्ट्र की राजनीति से वह लगभग गायब हो चुके हैं." उद्धव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी नेतृत्व पर उद्धव ठाकरे मोगैंबो का ठप्पा लगाने की कोशिश रहे हैं. जो चीजों को समझने में नाकाम रहता है, वही इस तरह की मूर्खतापूर्ण टिप्पणी करता है. वह खुद मिस्टर इंडिया बन चुके हैं. उन्हें घर पर रहना चाहिए."

उद्धव ने अमित शाह को कहा था मोगैंबो

वहीं उद्धव ठाकरे के साथी और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर से जब अकोला में मीडिया ने इस तरह की टिप्पणी के बारे में पूछा, "तो उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह के उपमाओं को खुशी से स्वीकार करना चाहिए." बता दें कि उद्धव ठाकरे ने रविवार (19 फरवरी) को अमित शाह का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा था. अमित शाह पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "ये मोगैम्बो हैं. अगर आपको मिस्टर इंडिया फिल्म याद है, तो मोगैंबो यही चाहता था. मोगैंबो खुश हुआ."

एकनाथ शिंदे के पास गई शिवसेना

बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार (17 फरवरी) को उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया है. चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष बाण एकनाथ शिंदे के नाम कर दिया गया है. इसको लेकर उद्धव गुट इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. उद्धव भी इस फैसले से काफी नाराज हैं. वह इसे बीजेपी की चाल बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Manish Sisodia Summoned By CBI: मनीष सिसोदिया को CBI ने फिर बुलाया, डिप्टी सीएम ने भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget