एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी, JP नड्डा बोले- वो फूट डालो राज करो की राजनीति कर रहे हैं, ये काम नहीं आएगी

राहुल गांधी के बयान पर अब बीजेपी हमलावर मोड में आ गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल पर फूट डालो राज करो की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ये काम नहीं करने वाली है.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आज तिरुवनंतपुरम में कहा कि जब वो उत्तर भारत से सांसद थे, तो उन्हें एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए ताज़गी भरा रहा है, क्योंकि अचानक उन्होंने देखा कि लोग गहराई से मुद्दों में दिलचस्पी लेते हैं. राहुल के इस बयान पर अब बीजेपी हमलावर मोड में आ गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल पर फूट डालो राज करो की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ये काम नहीं करने वाली है.

राहुल गांधी ने कहा, "पहले 15 साल मैं उत्तर (भारत) से सांसद था. मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी. मेरे लिए केरल आना बेहद ताज़गी भरा रहा, क्योंकि अचानक मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, सिर्फ सतही तौर पर नहीं बल्कि मुद्दों के विस्तार में जाते हैं.

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी ने नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, "कुछ दिनों पहले वो (राहुल गांधी) नॉर्थ ईस्ट में थे और भारत के पश्चिमी हिस्से के खिलाफ ज़हर उगल रहे थे. आज दक्षिण में उत्तर के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं. राहुल गांधी जी फूट डालो और राज करो की राजनीति काम नहीं करने वाली. लोगों ने इस राजनीति को खारिज कर दिया है. देखिए आज गुजरात में क्या हुआ है.

राहुल पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "चलो, राहुल जी ने अब दक्षिण भारत को भी ‘कांग्रेस मुक्त’ करने का बीड़ा उठा लिया है. ये एक अलग ही तरह की उत्तर वर्सेस दक्षिण की राजनीति है, जो हम और आप नहीं समझ सकते. हमारे लिए तो पूरा भारत एक है, श्रेष्ठ है."

पश्चिम बंगाल चुनाव: क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस में होंगे शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget