एक्सप्लोरर

अमित शाह का बड़ा हमला, कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता सबके सामने आ गयी

पिछड़ा आयोग के बिल को कांग्रेस का कहना था कि आयोग में एक महिला और एक अल्पसंख्यक को भी शामिल किया जाए. जबकि मूल विधेयक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित तीन सदस्यीय आयोग का प्रस्ताव किया गया है.

नई दिल्ली: हरियाणा के दौरे पर गए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा न दिलाकर कांग्रेस की पिछड़ा विरोधी मानसिकता सामने आ गयी है. इसके साथ ही अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. अमित शाह ने कहा कहा कि मोदी सरकार ने इतने काम किए हैं कि 2019 में वापसी निश्चित है.

पिछड़ा वर्ग आयोग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, "देश के पिछड़े वर्ग के लिए 1955 से मांग थी कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी जाए. देश के पिछड़े वर्ग के दायरे में आने वाले करोड़ों लोगों को आस थी कि संवैधानिक दर्जा मिलने से उनका सम्मान बढ़ेगा. आज तक किसी सरकार ने इसके लिए कोई काम नहीं किया. बीजेपी की सरकार आने के बाद इसे लेकर एक प्रयास किया गया.''

अमित शाह ने आगे कहा, ''इसके लिए एक बीजेपी सरकार एक संविधान संसोधन और एक बिल लेकर आयी है. लोकसभा से हमारा बिल पास भी हो गया लेकिन कांग्रेस राज्यसभा में ऐसा संशोधन लेकर आयी जिससे पूरा बिल कानूनी पचड़े में पड़ जाएगा. जिसके कारण इस बिल को कोई स्वीकार नहीं कर सकता.''

अमित शाह ने कहा, ''बीजेपी ने इसे लेकर अपनी बात रखी लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने अपने संशोधन को बनाए रखा और बिल को गिरा दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि 1955 से लेकर आजतक देश का पिछड़ा वर्ग का नागरिक जिस सम्मान के लिए तरस रहा था उस सम्मान से उसे अब कुछ समय के लिए और महरूम रहना होगा.''

आपको बता दें कि पिछड़ा आयोग के बिल को कांग्रेस का कहना था कि आयोग में एक महिला और एक अल्पसंख्यक को भी शामिल किया जाए. मूल विधेयक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित तीन सदस्यीय आयोग का प्रस्ताव किया गया है. इसी संशोधन के साथ ये बिल राज्यसभा से पास हुआ. लेकिन सरकार को यह संशोधन स्वीकार नहीं है इसलिए इस बिल को एक बार फिर राज्यसभा भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget