एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'फडणवीस को CM होना चाहिए, लेकिन...', महाराष्ट्र BJP चीफ का बयान, शिंदे की छुट्टी पर भी दिया रिएक्शन

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी अटकलों के बीच अजित पवार ने कहा कि मैं अपने आखिरी समय तक NCP में काम करता रहूंगा और पार्टी जो भी फैसला लेगी, मैं उससे सहमत हूं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी हलचल जारी है. इस बीच प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की पैरवी की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री होना चाहिए है, लेकिन आज की असलियत ये है कि आज सीएम एकनाथ शिंदे हैं. ऐसे में शिंदे हमारे नेता हैं. 

इस बीच नागपुर में फडणवीस को भावी सीएम बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. बता दें कि इस समय देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं और बीजेपी अध्यक्ष का बयान ऐसे समय में आया है जब एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर कई तरह की अटकलें हैं.

अजित पवार पर बयान

इन अटकलों को तब और मजबूती मिली जब मुंबई में हो रहे एनसीपी की बैठक में नहीं पहुंचे और दूसरे कार्यक्रम में मौजूद रहे. यहां उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की. अजित पवार को लेकर दावा किया जा रहा है कि कुछ विधायकों के साथ बीजेपी के साथ जा सकते हैं. हालांकि वो इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं.

अजित पवार ने मंगलवार (25 अप्रैल) को कहा, ‘‘मेरे बारे में कई तरह की अटकलें लगाई गईं और अफवाहें फैलाई गईं. बिना किसी कारण के मेरे चारों ओर संदेह का घेरा बना दिया गया, लेकिन किसी भी अफवाह में फंसे बिना मैं अपना काम जारी रखे हुए हूं. मैं अपने आखिरी समय तक NCP में काम करता रहूंगा.’’

बावनकुले ने अजित पवार का भी बचाव किया. उन्होंने कहा, ''अजित पवार को बदनाम करने का काम एमवीए के नेता कर रहे हैं. अजित पवार के नेतृत्व को कमजोर करने का काम उन्हीं के लोग कर रहे है.''


Maharashtra Politics: 'फडणवीस को CM होना चाहिए, लेकिन...', महाराष्ट्र BJP चीफ का बयान, शिंदे की छुट्टी पर भी दिया रिएक्शन

चंद्रशेखर बावनकुले ने एकनाथ शिंदे के छुट्टी पर जाने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि शिंदे कहीं छुट्टी पर नहीं गए हैं. वे अपने परिवार के साथ अपने गांव गए हैं. फोन पर पूरी तरह उपलब्ध हैं.

उद्धव ठाकरे का किया जिक्र
बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने सीएम रहते वक्त खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि बारसु प्रोजेक्ट होना चाहिए था लेकिन अब राजनीति कर रहे हैं. कुछ सवाल होंगे तो उसे सरकार जरूर सुनेगी.

संजय राउत ने क्या दावा किया था?
उद्धव ठाकरे गुट के के नेता संजय राउत ने रविवार (23 अप्रैल) को दावा किया था कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘‘डेथ वारंट’’ जारी हो गया है और यह अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी. हालांकि, सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे के नेतृत्व वाली) ने राउत को फर्जी ज्योतिषी करार दिया और कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में ऐसे कई नेता हैं, जो इस तरह की भविष्यवाणियां करते हैं. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: अजित पवार ने फिर की PM मोदी की तारीफ, NCP की बैठक में भी नहीं हुए शामिल, क्या हैं संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget