एक्सप्लोरर

Mission 2024: नड्डा की कोर टीम में एके एंटनी के बेटे की एंट्री, 2 मुस्लिम चेहरे भी शामिल, जानें चौंकाने वाले नाम

BJP National Team: बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में दो मुस्लिम चेहरों को जगह दी है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल के पूर्व वाइस चांसलर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

BJP Central Committee: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संदेश दे दिया है. 38 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में नए और पुराने चेहरों के बीच समन्वय रखा गया है. नड्डा की कोर टीम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को जगह दी गई है. इसके साथ ही लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं.

अनिल एंटनी इसी साल अप्रैल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद पर अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से अलग रुख अपनाया था, जिसके बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था. इसी मुद्दे पर अनिल एंटनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

राधा मोहन अग्रवाल बने महासचिव

अनिल एंटनी के अलावा, बीजेपी की केंद्रीय कमेटी में उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजयबंदी को भी राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है.

उत्तर प्रदेश से आने वाले और गोरखपुर से विधायक रहे राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पार्टी ने यूपी के लिए बड़ा संदेश दिया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, जिसे लेकर उनकी नाराजगी की खबरें भी थीं, उस समय उन्हें पार्टी ने भविष्य के लिए आश्वासन दिया था. अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है. अग्रवाल वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं.

नड्डा की टीम का हिस्सा रहे कैलाश विजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम को फिर से मौका दिया गया है और उन्हें फिर महासचिव बनाया गया है. शिवप्रकाश को एक बार फिर से राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री बनाया गया है. उनका केंद्र लखनऊ रहेगा.

वसुंधरा और रमन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, रमन सिंह, रघुवरदास को नड्डा ने अपनी टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडे भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई है, नरेश बंसल सह कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं. वेंकैया नायडू के पूर्व सहयोगी सत्या कुमार,नोएडा से पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, बिहार से आने वाले ऋतुराज सिन्हा और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे  बार फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाई गई हैं.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में दो मुस्लिम चेहरे

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर दो मुस्लिम चेहरों को जगह दी गई है. उत्तर प्रदेश से अल्पसंख्यक चेहरा तारिक मंसूर राष्ट्रीय और केरल के अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गये हैं.

यह भी पढ़ें

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान, लिस्ट में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, तारिक मंसूर का नाम भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget