एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कब आएगी BJP कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट? CEC मीट पर पार्टी ने बदला प्लान

BJP Candidates Second List: वैसे, इससे पहले बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 2 मार्च, 2024 को आई थी. 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तब 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था.

BJP Candidates Second List for Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट रविवार (10 मार्च, 2024) को नहीं आएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के 1 कदम की वजह से सुबह इसके साफ संकेत मिले. बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की रविवार शाम 6 बजे होने वाली बैठक को टाल दिया. दो राज्यों की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारी तय न हो पाने के चलते इस बैठक को टाला गया है. जानकारी के मुताबिक एक राज्य में गठबंधन आज शाम तक तय हो जायेगा.

तय प्रोग्राम के हिसाब से यह मीटिंग शाम को होनी थी, जिसमें करीब 150 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा किए जाने को लेकर संभावना जताई गई थी. हालांकि, अब यह माना जा रहा है कि यह बैठक अगले 1-2 दिन में हो सकती है तब नाम फाइनल होने के बाद दूसरी लिस्ट आएगी. सीईसी मीट पर बीजेपी के अचानक प्लान बदलने वाले इस कदम ने उन नेताओं की दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया, जो टिकट पाने की रेस में आगे माने जा रहे हैं. 
 
वैसे, इससे पहले दूसरी सूची के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए शनिवार (9 मार्च, 2024) को बीजेपी की बड़ी बैठक हुई थी. ऐसा बताया गया कि मीटिंग के दौरान राज्यवार उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर चर्चा की गई. बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी चीफ जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे थे. बैठक में राज्यों के चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कोर कमेटी के महत्वपूर्ण नेता भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे.

BJP की पहली लिस्ट में थे 195 उम्मीदवारों के नाम

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 2 मार्च, 2024 को आई थी. 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तब 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी थे. पार्टी ने यूपी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ (यूपी में) से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा था.

किस सूबे से कितनों को पहली लिस्ट में भाजपा ने दिया टिकट?

भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों को टिकट दिए थे. वहीं, केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, जबकि दिल्ली की 5, उत्तराखंड की 3,जम्मू-कश्मीर की 2, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों घोषित किए थे.

यह भी पढ़ें- Ram Navami Holiday: पश्चिम बंगाल सरकार ने किया रामनवमी की छुट्टी का ऐलान तो अमित मालवीय ने कसा तंज, बोले- ममता बनर्जी हर बार जय श्री राम सुनते ही...

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget