एक्सप्लोरर

BJP Candidates List: बीजेपी की पहली लिस्ट से नेताओं को क्लियर मैसेज- नहीं चलेगा नफरती भाषण

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची में कुछ ऐसे सांसदों के नाम कट गए हैं, जो विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 33 मौजूदा सांसदों को जगह नहीं मिली है. टिकट न पाने वाले इन सांसदों में कुछ ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी हेट स्पीच के कारण सुर्खियां बनाईं. इन फायरब्रांड नेताओं में प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और रमेश बिधूड़ी शामिल हैं. 

ये तीनों नेता संसद के भीतर और बाहर अपनी विवादित टिप्पियों के लिए सुर्खियों में रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्हें टिकट न दिए जाने के बीजेपी के कदम से यह संदेश जाता है कि पार्टी चुनाव से पहले कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, जिसमें उसे ('इंडिया' गठबंधन के रूप में) संयुक्त विपक्ष का सामना करना पड़ेगा. 

प्रज्ञा ठाकुर

मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. प्रज्ञा ठाकुर अक्सर विवादों में नजर आती रही हैं, लेकिन जिस विवाद ने उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया वो उनका बयान है, जिसमें उन्होंने जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था. प्रज्ञा ठाकुर की इस बयान पर पीएम मोदी ने कहा था कि वो उन्हें मन से माफ नहीं कर पाएंगे.

एक निजी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने प्रज्ञा ठाकुरे के बयान से जुड़े सवाल पर कहा था, ''गांधी जी या गोडसे के बारे में जो भी बातें कही गई हैं, चाहे इस प्रकार के जो भी बयान दिए गए हैं, ये भयंकर खराब है, हर प्रकार से घृणा के लायक है, आलोचना के लायक है, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की भाषा नहीं चलती है, इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती. इसलिए ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा, दूसरा- उन्होंने माफी मांग ली, अलग बात है लेकिन मैं अपने मन से माफ नहीं कर पाऊंगा.''

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. इस सीट से पार्टी इस बार कलमजीत सहरावत को चुनाव लड़ा रही है. प्रवेश वर्मा दो बार के सांसद और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. प्रवेश शर्मा भी विवादित टिप्पियों के कारण सुर्खियों में रहे हैं. 2020 के दिल्ली चुनाव से पहले शाहीनबाग विरोध प्रर्दशन कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो एक घंटे में प्रदर्शनकारियों को हटा दिया जाएगा. वहीं, 2022 में एक सभा के दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के सावर्जनिक बहिष्कार की अपील की थी.

रमेश बिधूड़ी

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का भी टिकट दक्षिणी दिल्ली से काटा गया है. उनकी जगह बीजेपी ने रामवीर बिधूड़ी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. पिछले साल सितंबर में मानसून सत्र के दौरान संसद में रमेश बिधूड़ी और बीएसपी सांसद दानिश अली के बीच तीखी बहस हुई थी. उसी दौरान रमेश बिधूड़ी ने सदन में ही दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ. रमेश बिधूड़ी ने बाद में माफी भी मांगी लेकिन बीजेपी की पहली सूची में उनका नाम नहीं है.

यह भी पढ़ें- Gujarat News: बीजेपी के एक और नेता का चुनाव लड़ने के इनकार, गुजरात से नितिन पटेल ने नाम लिया वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget