एक्सप्लोरर

Gujarat Lok Sabha Elections: बीजेपी के एक और नेता का चुनाव लड़ने के इनकार, गुजरात से नितिन पटेल ने नाम लिया वापस

Gujarat Lok Sabha Elections 2024: गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मेहसाणा सीट से अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी को वापस लेने की घोषणा की है.

Gujarat Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है. गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का बड़ा ऐलान किया है. नितिन पटेल (Nitin Patel) ने मेहसाणा सीट से उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है. फेसबुक पोस्ट के जरिए नितिन पटेल इस संबंध में जानकारी दी है. बता दें कि मेहसाणा सीट पर अभी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं किया है.

गुजरात के सियासी गलियारों में मेहसाणा सीट पर नितिन पटेल को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी. लेकिन अब जब नितिन पटेल ने खुद ही उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है तो इस सीट को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. मेहसाणा सीट से बीजेपी किसे टिकट देगी, इस बात पर चर्चा होने लगी है. 

नितिन पटेल ने उम्मीदवारी वापस ली

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा- 'मैंने कुछ वजहों से मेहसाणा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई थी. प्रदेश की 15 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 2 मार्च को कर दी गई और मेहसाणा लोकसभा सीट को लेकर उम्मीदवार के चयन करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है. उससे पहले मैं बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं'

गुजरात में 15 सीटों पर उम्म्मीदवारों का एलान

बता दें कि गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने कुल 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इसमें से 10 उम्मीदवारों को फिर से मौका मिला है, जबकि पार्टी ने 5 सीट पर चेहरा बदल दिया है. गांधीनगर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने कच्छ से विनोद चावड़ा को मैदान में उतारा है. वहीं, अहमदाबाद पश्चिम से दिनेश मकवाना उम्मीदवार बनाए गए हैं. इसके साथ ही राजकोट से परषोत्तम रूपाला और जामनगर से पूनमबेन को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

गुजरात की सभी 26 सीट जीतने का बीजेपी का लक्ष्य

साल 2021 में जब गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने नो रिपीट का गणित लागू किया था, तब नितिन पटेल मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के डिप्टी के तौर पर कार्यरत थे. नितिन पटेल गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं. गुजरात में साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 26 सीटें जीतकर इतिहास रचा था. आगामी लोकसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर कब्जा करने का बीजेपी का लक्ष्य है. वहीं, यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किए राम मंदिर के दर्शन, सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget