एक्सप्लोरर

Gujarat Elections Result: सभी 31 जिला पंचायत सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस की बुरी हार

गुजरात में हुए निकाय चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. यहां दूसरे चरण के चुनावों में 8,470 सीटों में से 6,236 सीटें अकेले बीजेपी ने जीती हैं. वहीं कांग्रेस केवल 1,805 सीटें ही जीत पाई है.

अहमदाबादः गुजरात में हुए नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायत चुनाव में सत्ताधारी दल बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. बीजेपी ने सभी 31 जिला पंचायतों के साथ ही 231 तालुका पंचायतों में से 196 और 81 नगरपालिकाओं में से 74 में स्पष्ट बहुमत हासिल कर निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की. राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केवल एक नगरपालिका और 18 तालुका पंचायतों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया. वहीं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और आप ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

इससे पहले गुजरात में पिछले महीने हुए निकाय चुनावों के पहले चरण में बीजेपी ने सभी छह नगर निगमों में जीत हासिल की थी. दूसरे चरण के चुनावों के लिए मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई और बीजेपी ने 8,470 सीटों में से 6,236 सीटें जीतकर कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया. चार सीटों पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल 1,809 सीटें जीत पाई जबकि आप ने 42 और एआईएमआईएम 17 सीटें जीतीं. एआईएमआईएम ने अरावली जिले के मोडासा नगरपालिका में नौ सीटें जीती. इसके साथ ही उसने एक सीट भरूच में और सात सीटें पंचमहाल के गोधरा में जीती. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 31 सीटें तालुका पंचायत, दो सीटें जिला पंचायत में और नौ सीटें नगरपालिका में जीती.

"गुजरात की जनता ने लगाई विकास पर मुहर" पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत पर बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात के नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के नतीजों ने अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है. पूरा प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ा है. मैं भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और असीम स्नेह के लिए गुजरात की जनता को नमन करता हूं.’’

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के ग्रामीण इलाकों में लोगों और किसानों ने बीजेपी को विजयी बनाया और गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई.’’ शाह ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और प्रदेश बीजेपी प्रमुख सी आर पाटिल के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी "शानदार जीत" के लिए बधाई. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता को नमन करता हूं.’’

इसे भी पढ़ेंः

हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपियों ने पिता को गोलियों से भूना, एक गिरफ्तार | पढ़ें पूरा मामला

दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में कैसी है कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की तैयारी | ग्राउंड रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
Xप्लेन: राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?
राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
केरल का नाम ‘केरलम’ करने वाला बिल लोकसभा से पास, रिजिजू बोले- 'दुख है कि...'
केरल का नाम ‘केरलम’ करने वाला बिल लोकसभा से पास, रिजिजू बोले- 'दुख है कि...'

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget