एक्सप्लोरर

BJP का पलटवार, 'राफेल पर बैठकर लॉन्च नहीं होगा राहुल गांधी का करियर'

बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी के पास कहने के लिए कुछ नया नहीं है. राफेल पर बैठकर उनका करियर लॉन्च नहीं होगा. बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बाते कही हैं.

नई दिल्ली: नोटबंदी और राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा है कि पिछले दो सालों से राहुल गांधी सिर्फ एक ही बात बोल रहे हैं. बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी के पास कहने के लिए कुछ नया नहीं है. राफेल पर बैठकर उनका करियर लॉन्च नहीं होगा. बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बाते कही हैं. राफेल पर सात आंकड़े दे चुके हैं राहुल- बीजेपी संबित पात्रा ने कहा, ''राफेल पर मनमोहन सरकार की डील थी ही नहीं. राफेल पर राहुल गांधी सात आंकड़े दे चुके हैं. वह देश को भ्रमित कर रहे हैं. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.'' पात्रा ने आगे कहा, ''सर्वाधिक नक्सलियों का समर्पण नोटबंदी के दौरान हुआ था और राहुल गांधी नोटबंदी को गलत बताते हैं.'' नोटबंदी से कांग्रेस का कालाधन कागज बना- बीजेपी संबित पात्रा ने आगे कहा, ''राहुल गांधी 15 उद्योगपतियों का नाम ले रहे हैं. उन्मे से कोई एक उद्योगपति बता दीजिए जो 2014 के बाद अमीर बना हो? रोज़-रोज़ घिसी पिटी बात करने से कुछ नहीं बदलता है.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के पुरखों ने पैसा लूट-लूट कर जो रखा था, जीप स्कैम से अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम तक नोटबंदी के बाद ये सारे पैसे कागज बन गए.'' राहुल गांधी ने क्या कहा है? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आज नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि  नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी को देश को जवाब देना चाहिए कि आपने देश पर इतनी बड़ी चोट क्यों लगाई. राहुल गांधी ने कहा कि देश की जीडीपी में इससे दो फीसदी की गिरावट आई है और इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए. उनके उद्योग-धंधे सब चौपट हो गए.

राफैल सौदे पर राहुल गांधी का सवाल- मोदी जी बताएं, अनिल अंबानी से क्या डील हुई, जेपीसी जांच क्यों नहीं कराते?

राफेल डील को लेकर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''राफेल डील भी उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए की गई. राफेल डील की जांच जेपीसी से क्यों नहीं कराई जा रही.'' उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी को राफेल डील पर देश को बताना चाहिए कि HAL को छोड़कर अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया गया और 500 करोड़ रुपये के विमान 1600 करोड़ रुपये में क्यों लिए गए.'' यहां देखें राहुल गांधी की नोटबंदी और राफेल डील पर पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस- यह भी पढ़ें-

कांग्रेस नेता खड़गे की राहुल को सलाह, कहा- 'RSS जहर है, इसे चख कर देखने की जरूरत नहीं'

चारा घोटाला: लालू यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने रिम्स अस्पताल में इलाज कराने की दी इजाजत

मद्रास HC फरमान, टोल प्लाजा पर VIP और जजों के लिए हो अलग लेन

पूर्व पीएम वाजयेपी की पहली मासिक पुण्यतिथि पर काव्यांजलि देगी BJP, पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा 'सेवा सप्ताह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget