एक्सप्लोरर

आतंकियों के साथ गिरफ्तार DSP पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ‘कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आतंक में धर्म ढूंढ़ा’

अधीर रंजन ने कहा है कि अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती. वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए डीएसपी दविंदर सिंह पर सियासत गरमा गई है. इस मामले में आज बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने आतंक में धर्म ढूंढ़ा है.

रोज पाकिस्तान की पीठ सहलाती है कांग्रेस- बीजेपी

संबित पात्रा ने कहा, ‘’कांग्रेस रोज पाकिस्तान की पीठ सहलाती है, लेकिन वह हमेशा भारत की पीठ में खंजर भोंकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जम्मू-कश्मीर का एक डीएसपी आतंकी गतिविधि में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुआ है. इस पूरे प्रकरण के बाद कांग्रेस ने वहीं किया है, जिसमें कांग्रेस निपुण है, सक्षम है, और वह है भारत पर हमला और पाकिस्तान को बचाने की साजिश.’’

दिल्ली चुनाव: AAP-BJP और कांग्रेस के बीच Twitter पर छिड़ी ‘मीम्स’ की जंग, आप भी देखें

कांग्रेस का काम हिंदुओं को आतंकी सिद्ध करना- बीजेपी

पात्रा ने आगे कहा, ‘’इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के अधीर रंजन ने आव देखा न ताव और मिनटों के अंदर धर्म ढूंढ लिया. आतंकवाद पर धर्म की राजनीति करना कांग्रेस की संस्कृति है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस ने मोदी जी पर हमला करते हुए उन्हें हिन्दू जिन्ना कहा था. हिंदू जिन्ना, हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग करना कहीं न कहीं हिंदुओं को आतंकी सिद्ध करना है. राहुल गांधी ने भी कहा था कि हमें सिमी या इस्लामिक आतंकवाद से डर नहीं है, हमें हिंदुओं से डर है.’’

अधीर रंजन ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि अधीर रंजन ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी को लेकर पुलवामा हमले की नए सिरे से जांच करने की मांग की है. चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती. वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘घाटी में इस कमजोरी का खुलासा हुआ है वो हमें परेशान करने वाली है. अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनाहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है.’’

यह भी पढें-

महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका, दिसंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 2.59% पर पहुंची

शाहीन बाग में प्रदर्शन: सड़क खाली कराने पर HC ने कहा- जनहित को ध्यान में रखकर कार्रवाई करे पुलिस

CAA के खिलाफ केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget